Uncategorized

कपिल देव पर बन सकती है फि‍ल्‍म, ये हीरो निभाएंगे पाजी का किरदार

News Wing

New Delhi, 24September: बॉलीवुड पर इन दिनों बायोपिक का बुखार चढ़ा हुआ है. एक के बाद एक कई बड़े खिलाडियों के जीवन पर फि‍ल्‍में बन चुकी हैं. इनमें मिल्खा सिंह, मैरी कॉम, मोहम्मद अजहरुद्दीन, धोनी और सचिन तेंदुलकर के नाम सबसे ऊपर आते हैं.

कबीर खान कर सकते हैं फिल्म का निर्देशन

लेकिन अब भारतीय क्रिकेट के लिविंग लिजेंड कपिल देव के जीवन पर भी फि‍ल्‍म बनाने की तैयारी हो रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक था टाइगर, बजरंगी भाईजान और ट्यूबलाइट जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके फिल्म डायरेक्टर कबीर खान इस फिल्म का निर्देशन कर सकते हैं.

रणवीर सिंह निभाएंगे कपिल पाजी का किरदार

अब सवाल आता है कि इस फि‍ल्‍म में कपिल पाजी का किरदार कौन निभाएगा. तो अगर सूत्रों की मानें तो उनका किरदार रणवीर सिंह निभाएंगे. हालांकि ऐसा भी कहा जा रहा है  कि इस फि‍ल्‍म के लिए सबसे पहले अर्जुन कपूर से बात की गई थी. लेकिन किन्‍हीं कारणों से अर्जुन कपूर के साथ बात बन नहीं पाई. इसके बाद इस बारे में रणवीर सिंह से बात की गई है. सूत्रों की मानें तो रणवीर ने इस डील को ओके कर दिया है.

पहली बार किसी बायोपिक फिल्म में काम करेंगे रणवीर 

यदि रणवीर और कबीर खान मिलकर इस फिल्म को बनाते हैं तो यह पहला मौका होगा जब दोनों एक साथ काम करेंगे. साथ ही यह पहली बार होगा जब रणवीर किसी बायोपिक फिल्म में काम करेंगे. गौरतलब है कि इसके साथ ही ओलिंपिक में पहला गोल्‍ड मैडल जीतने वाले अभिनव बिंद्रा के जीवन पर भी एक बायोपिक फि‍ल्‍म बनाने की तैयारी हो रही है. बिंद्रा के जीवन पर बनने वाली इस फ‍ल्‍मि‍ में अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर को फाइनल किया गया है.

इन दिनों पद्मावती की शूटिंग में बिजी हैं रणवीर

पद्मावती और बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्मों में ऐतिहासिक किरदार निभाने वाले रणवीर को एक खिलाड़ी के किरदार में देखना उनके फैंस के लिए दिलचस्प होगा. बता दें कि रणवीर इन दिनों फिल्म पद्मावती की शूटिंग में बिजी हैं. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button