Fashion/Film/T.VNational

#Shabana_Azmi की कार ट्रक से जा टकरायी,  गंभीर रूप से घायल अभिनेत्री अस्पताल में भर्ती

MumbaI : बॉलिवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री शबाना आजमी के मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में घायल होने की खबर है. जानकारी के अनुसार शबाना आजमी की कार का ऐक्सिडेंट हो गया है. उनकी कार एक ट्रक से टकरा गयी. इस दुर्घटना में शबाना को गंभीर चोटें आयी हैं. उन्हें हाथ और चेहरे पर काफी चोटें आयी हैं. दुर्घटना के बाद उन्हें पनवेल के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


इसे भी पढ़ें : #Sanjay_Raut ने कहा, सावरकर को भारत रत्न देने का विरोध करने वालों को अंडमान-निकोबार जेल भेजो

हादसा  कोल्हापुर के पास करीब 3.30 बजे हुआ

रायगढ़ के एसपी अनिल परासकर ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि  यह हादसा शनिवार को मुंबई से 60 किलोमीटर दूर कोल्हापुर के पास करीब 3.30 बजे हुआ. जिस कार में वह सवार थीं एक ट्रक से जा टकरायी,  जिसके बाद उन्हें नवी मुंबई के एमजीएम अस्तपाल में भर्ती कराया गया है.  आगे जाते ट्रक से टकराने कार का आगे का हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हुआ है.

इसे भी पढ़ें : #Delhi में तीन महीनों के लिए रासुका: LG ने पुलिस कमीश्नर को दिया किसी को हिरासत में लेने का अधिकार

पुणे से मुंबई जा रहे थे शबाना और जावेद अख्‍तर

रिपोर्ट के अनुसार कार में शबाना आजमी के साथ पति जावेद अख्‍तर भी सफर कर रहे थे. हालांकि, उन्‍हें कोई चोट नहीं आयी है. बताया गया है कि शबाना आजमी के ड्राइवर को भी चोट लगी है. दुर्घटना उस समय हुई, जब वह पुणे से मुंबई जा रहे थे.

एएनआई के अनुसार दुर्घटना में एक अन्य अज्ञात महिला के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है. शबाना की कार का एक्सिडेंट इतना जोरदार था कि कार की आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गये हैं. यहां तक कि ट्रक में भी डैमेज हुआ है.

 हाल ही में जावेद अख्तर ने मनाया जन्मदिन

हाल में बॉलिवुड के मशहूर गीतकार और शायर जावेद अख्तर ने अपना 75वां जन्मदिन मनाया है. बांद्रा में जावेद अख्तर के बर्थडे की शानदार पार्टी दी गयी थी. इस पार्टी में बॉलिवुड की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की.

इसे भी पढ़ें : पूर्व आईएएस अधिकारी  #Kannan_Gopinathan प्रयागराज एयरपोर्ट पर हिरासत में लिये गये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button