National

शबाना आजमी ने कहा, सरकार की आलोचना करने पर  देशद्रोही करार दिया जाता है

Indore :   विख्यात अभिनेत्री शबाना आजमी ने कहा कि देश में कुछ इस तरह का माहौल बनाया जा रहा है कि सरकार की बुराई करने वाले लोगों को तत्काल राष्ट्रविरोधी कह दिया जाता है. इंदौर में अयोजित आनंदमोहन माथुर चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यक्रम शबाना बोल रहीं थीं. इस क्रम में शबाना आजमी ने देश की कमियों को दूर कर इसे सामने लाये जाने की जरूरत पर जोर दिया.

शबाना ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, हमारे देश की अच्छाई के लिए जरूरी है कि हम इसकी बुराइयां भी बतायें. अगर हम बुराइयां बतायेंगे ही नहीं, तो हालात में सुधार कैसे लायेंगे? लेकिन वातावरण इस तरह का बन रहा है कि अगर आपने खासकर सरकार की बुराई की, तो आपको फौरन राष्ट्रविरोधी कह दिया जाता है.

इसे भी पढ़ें- तेजस्वी के नेतृत्व में राजद लड़ेगा बिहार विधानसभा चुनाव

सांप्रदायिक दंगों से सबसे ज्यादा तकलीफ महिलाओं को होती है

शबाना ने कहा कि हमें इससे डरना नहीं चाहिए और इनके सर्टिफिकेट की किसी को जरूरत भी नहीं है.  कहा  कि हम गंगा-जमुनी तहजीब में पले-बढ़े हैं. हमें मौजूदा हालात के आगे घुटने नहीं टेकने चाहिए.  शबाना आजमी ने साम्प्रदायिकता का विरोध करते हुए कहा, हिंदुस्तान एक खूबसूरत मुल्क है.

लोगों को बांटने की कोशिश इस मुल्क के लिए सही नहीं हो सकती. यह भी कहा कि सांप्रदायिक दंगों से सबसे ज्यादा तकलीफ महिलाओं को होती है.  उन्होंने कहा, दंगों  से एक महिला का घर बर्बाद होता है, उसके बच्चे बेघर होते हैं और वे स्कूल नहीं जा पाते.

शबाना ने कहा कि  साम्प्रदायिकता की सबसे बड़ी शिकार महिला ही बनती है.जान लें कि  आधी आबादी के हित में उल्लेखनीय योगदान के लिए शबानाआजमी को शहर के आनंदमोहन माथुर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से कुंती माथुर सम्मान से नवाजा गया.  कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी शामिल थे.

इसे भी पढ़ें – कर्नाटक : इस्तीफा देने वाले 11 विधायक मुंबई के होटल सोफिटेल में, पांच-छह और विधायकों के इस्तीफे देने के कयास

Related Articles

Back to top button