
NewDelhi : पाकिस्तान करगिल जैसी घटना को दोहराने की हिम्मत नहीं करेगा. यह बात आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने कही. जनरल बिपिन रावत ने कहा कि पाकिस्तान पहले ही परिणाम भुगत चुका है, इसलिए वह दोबारा करगिल जैसी हरकत करने की कोशिश नहीं करेगा. बिपिन रावत ने कहा कि ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जिसकी हम निगरानी नहीं कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि आने वाले कई वर्षों में भी पाकिस्तान किसी तरह की घुसपैठ का प्रयास नहीं करेगा.
20 साल पहले यानी 1999 को भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ करगिल युद्ध में जीत पायी थी. इसे करगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है. बता दें कि जम्मू कश्मीर में बढ़ती आतंकवादी गतिविधियों के बीच सेना अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने हाल ही में लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) के अखनूर का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया था. सेना प्रमुख ने व्हाइट नाइट कॉर्प्स पहुंच कर पाकिस्तान द्वारा सीजफायर उल्लंघन की स्थिति में जवाब देने और अन्य तकनीकी तैयारियों के संबंध में जानकारी ली थी.
इसे भी प़ढ़ें : आम बजट : अमीरों पर टैक्स बढ़ा, मीडिल क्लास का टैक्स स्लैब नहीं बदला, बिजली, पानी पर
कारगिल विजय दिवस 26 जुलाई को
26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के 20 साल पूरे हो रहे हैं. 26 जुलाई सन् 1999 को भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ कारगिल युद्ध में जीत हासिल की थी. जिस कारण हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस’ मनाया जाता है. तीन महीने तक चला कारगिल युद्ध तीन मई 1999 को शुरू हुआ था और इसका अंत 26 जुलाई 1999 को हुआ था.
इस युद्ध में भारतीय सेना के कुल 527 सैनिक शहीद हुए थे और 1363 जवान घायल हुए थे. इस युद्ध को हर भारतवासी गर्व के साथ हर साल याद करता है. इस साल भी 26 जुलाई को पूरा देश कारगिल विजय दिवस मनायेगा.
इसे भी प़ढ़ें : गुजरात राज्यसभा चुनाव : अल्पेश ठाकोर ने क्रॉस वोटिंग की, कहा, राहुल ने भरोसा तोड़ा, कांग्रेस को बाय-बाय




