DhanbadJamtaraJharkhand

धनबाद और जामताड़ा में मोदी सरकार के 7 वर्ष पूरे होने पर ‘सेवा ही संगठन’ कार्यक्रम का आयोजन

Dhanbad/Jamtara :  केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार के 7 वर्ष होने पर धनबाद में रविवार को कई कार्यक्रम आयोजित किए गए. जिसमें भाजपा की तरफ से ‘सेवा ही संगठन’ के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. भाजपा महानगर जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह की माने तो जिले में 180 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं.

इसे भी पढ़ेंः टीपीसी एरिया कमांडर सहित 7 उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार, गोली, वर्दी और लेवी के रूप में वसूली गई राशि बरामद

जहां भोजन वितरण से लेकर रक्तदान तक का आयोजन किया जा रहा है. भाजपा किसान मोर्चा महानगर कमेटी की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें धनबाद भाजपा विधायक राज सिन्हा समेत दर्जनों लोगों ने रक्तदान किया.

 

मालूम हो कि वैश्विक महामारी कोरोना के चलते इस वक्त भाजपा ने सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं करने का निर्णय लिया था. इसी वजह से पार्टी ने सेवा ही संगठन के तहत कार्यक्रम आयोजित किया है. जिसमें रक्तदान, भोजन दान, अन्नदान जैसे कार्यक्रम प्रमुख हैं.

इसे भी पढ़ेंः आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए बन रहा तीन लाख से अधिक राहत किट, एक लाख हो चुके हैं तैयार

जामताड़ा भाजपा इकाई ने गिनाई  मोदी के सात वर्षों की उपलब्धि

इधर, केंद्र में भाजपा के सात वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जिला इकाई द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया. जामताड़ा भाजपा प्रत्याशी सह जामताड़ा के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष बीरेंद्र मंडल ने केंद्र भाजपा सरकार के सात वर्ष की उपलब्धि गिनाई.  कहा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल का 7 वर्ष पूर्ण हो चुका है. कार्यकाल बहुत ही उपलब्धि भरा रहा है.

उन्होंने  प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री सड़क निर्माण योजना, उज्जवला योजना, किसान समृद्ध योजना, किसानों के हित में बनाए गए नए कृषि कानून,  वर्षों से विस्थापन का दंश झेल रहे पाकिस्तान,  बांग्लादेश व अफगानिस्तान से आए हिंदू शरणार्थियों को नागरिकता देने का निर्णय लिया, यह बहुत ही सराहनीय काम है.

इसे भी पढ़ेंः एंजियोप्लास्टी के बाद ऐसे दिखे डायरेक्टर अनुराग कश्यप, पहचानना तक हुआ मुश्किल

 

मौके पर उपस्थित भाजपा के जिला अध्यक्ष  सोमनाथ सिंह ने कहा कि आजादी के बाद से जितने कार्य नहीं हुए थे, उससे ज्यादा पीएम मोदी के इन सात वर्षों में हुआ. सात वर्ष पूर्ण होने पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.

साथ ही सभी मंडलों में मास्क, सेनीटाइजर, अनाज आदि का वितरण किया गया.  भाजपा नेताद्वय द्वारा कोरोना नियम का पालन करने व टीका लगाने का अनुरोध किया गया. इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री सुमित शरण उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ेंः हत्या या आत्महत्या: रेलिंग से लटकी मिली युवक की लाश, ससुराल से वापस घर जा रहा था युवक

Related Articles

Back to top button