Uncategorized

विधानसभा सचिव सहित छह निलंबित, मामला अवैध भत्‍ता निकासी का

रांची : यात्रा भत्‍ता के नाम पर अवैध निकासी के आरोप में झारखंड विधानसभा के सचिव कौशल किशोर समेत छह पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। अन्य लोगों में संयुक्त सचिव कुमार माधवेंद्र सिंह, अंजनी चौधरी, उपसचिव रामसागर, मुख्य प्रतिवेदक राहुल कास्यापन व वीरेंद्र शाह शामिल हैं। इन लोगों के खिलाफ गलत तरीके से यात्रा भत्ता लेने का आरोप है।

इस मामले में राजभवन ने अखबारों की खबर पर पहल की थी। विधानसभा सचिवालय से जवाब मांगा गया था, लेकिन सचिवालय चुप्‍पी साधे रहा। तब जाकर विधानसभा अध्‍यक्ष को मामले की जानकारी दी गयी। और, आरंभिक जांच के बाद विधानसभा अध्‍यक्ष सी पी सिंह के निर्देश पर तत्‍काल प्रभाव से आरोपी अधिकारियों को निलंबित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button