Uncategorized

बनारस से गया जा रही टूरिस्ट बस बारुण में दुर्घटनाग्रस्त, 27 श्रद्धालु घायल

News Wing

Aurangabad, 11 November: यूपी के बनारस से चेन्नई के श्रद्धालुओं को गया लेकर जा रही एक टूरिस्ट बस बारुण में एनएच 2 पर ट्रक से टकरा गयी. इस घटना में 27 श्रद्धालु घायल हुए. स्थानीय लोगों व पुलिस के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद लाया गया, जहां से चार लोगों को स्थिति गंभीर देखते हुए मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया गया. 

बस ने खड़ी ट्रक में मारी टक्कर 

दुर्घटना शनिवार की सुबह की है .पता चला कि चेन्नई के लगभग 50 श्रद्धालु काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन करने गए हुए थे. बनारस से लौटने के दौरान बारून में केशव मोड़ के समीप सड़क पर पूर्व से खड़े ट्रक से बस टकरा गयी. अस्पताल में इलाजरत श्रद्धालुओं ने बस चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि 50 से अधिक यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचाने में चालक ने लापरवाही की. बस चलाते हुए वह सो गया था. इधर पता चला कि बस का चालक और सह चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है. अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर राजकुमार प्रसाद ने कहा कि 4 लोगों को बेहतर इलाज के लिए गया रेफर किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button