NationalTop Story

#BudgetSession का दूसरा चरण आज से, दिल्ली दंगों पर हंगामे के आसार

New Delhi: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू होने जा रहा है. जहां कई अहम बिल पेश किये जाने हैं.

वहीं दूसरी ओर दिल्ली दंगों पर जोरदार हंगामे के आसार है. क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली में सांप्रदायिक दंगों को केंद्र सरकार की विफलता बताते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की है. और यह मांग सदन में भी उठेगी. विपक्षी दलों ने राज्यसभा में भी इस मुद्दे को जोरशोर से उठाने की तैयारी कर ली है.

इसे भी पढ़ेंः#CoronaVirus की चपेट में ऑटो सेक्टर: महिंद्रा और टाटा की बिक्री में भारी गिरावट

बता दें कि बजट सत्र का पहला हिस्सा 31 जनवरी को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा दोनों सदनों के संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए शुरू हुआ था. उस समय सदन में सीएए पर विरोध देखा गया. बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से 11 फ़रवरी तक चलने के बाद दूसरा चरण दो मार्च से तीन अप्रैल तक चलेगा.

लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव

दिल्ली में हुए सांप्रदायिक हिंसा के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया है. इसके अलावे तृणमूल कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने भी दिल्ली हिंसा को लेकर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है.

वहीं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में डायरेक्ट टैक्स विवाद से विश्वास विधेयक 2020 पेश करेंगी. और केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन सोमवार को लोकसभा में गर्भावस्था की समाप्ति (संशोधन) विधेयक 2020 पेश करेंगे.

इसे भी पढ़ेंः6th JPSC: ना परीक्षा रद्द करने का फैसला हुआ है और ना ही महाधिवक्ता से कोई राय ली गई

राज्यसभा में चर्चा की मांग

माकपा और आप के सदस्यों ने राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू से उच्च सदन की कार्यवाही स्थगित कर दिल्ली के दंगों के मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग की है. इस मुद्दे पर माकपा के के.के रागेश, टीके रंगराजन और आम आदमी पार्टी (आप) के संजय सिंह ने नियम 267 के तहत कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है.

रागेश द्वारा राज्यसभा सचिवालय को भेजे नोटिस में सोमवार को सदन की कार्यवाही स्थगित कर दिल्ली दंगों के मुद्दे पर सभापति से चर्चा कराने की मांग की गई है. उन्होंने कहा कि दिल्ली दंगों में 42 निर्दोष लोगों की जान चली गई और लगभग 200 लोग घायल हुए. इसे जनहित से जुड़ा गम्भीर विषय बताते हुए तीनों सदस्यों ने इस पर चर्चा कराने की मांग की है.

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और राजद सहित अन्य दलों के सदस्यों ने भी रविवार को कहा था कि वे इस मुद्दे को संसद में जोरशोर से उठाएंगे. इसके मद्देनज़र संसद के दोनों सदनों की बैठक हंगामेदार रहने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ेंःवनडे के बाद भारत ने गवांयी टेस्ट सीरीज, न्यूजीलैंड ने 2-0 से किया क्लीनस्वीप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button