NationalTODAY'S NW TOP NEWS

सानिया बनीं मां, बेटे के जन्म पर बधाई देनेवालों का लगा तांता

Hydrabad: टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के घर किलकारी गूंजी है. सानिया ने एक बेटे को जन्म दिया है. शोएब ने अपने ट्विटर हैंडिल पर इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा,‘‘ मुझे बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि बेटा हुआ है. सानिया ठीक है और हमेशा की तरह मजबूत भी. आपकी बधाइयों और दुआओं के लिये शुक्रिया. हम शुक्रगुजार हैं. #babymirzamalik.’’  बेबी मिर्जा मलिक के जन्म के साथ ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की भरमार लग गई है. शोएब मलिक ने मंगलवार सुबह बेटे के जन्म होने की जानकारी दी है.

इधर सानिया मिर्जा को करीबी दोस्त फरहा खान ने इंस्टाग्राम में अपनी और सानिया री फोटो शेयर कर बधाई दी है. वही सानिया की बहन ने अलग ढंग से इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए ये खुशखबरी दी.

गर्भवती होने के कारण इस साल टेनिस से दूर रही सानिया ने पिछले दिनों एक इंटरव्यू में कहा था कि उसका इरादा तोक्यो ओलंपिक 2020 में वापसी का है. सानिया ने यह भी कहा था कि बच्चे का उपनाम मिर्जा मलिक होगा. उसने कहा था कि  मैं आपको राज की बात बताती हूं. मेरे पति और मैंने इस बारे में बात की है और हमने तय किया है कि जब भी हमारा बच्चा होगा, उसका सरनेम मिर्जा मलिक होगा.

गौरतलब है कि सानिया मिर्जा ने साल 2010 में पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब मलिक से निकाह किया था. पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब के साथ शादी करने की वजह से सानिया को काफी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा था. हालांकि, सानिया मिर्जा ने लोगों की बातों की परवाह नहीं की. दोनों ही अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं और अक्सर लोगों के सामने भी अपने प्या र का इजहार भी करते रहते हैं.

Related Articles

Back to top button