Uncategorized

samsung उत्तराधिकारी की गिरफ्तारी के बाद कंपनी के शेयर लुढ़के

सियोल: दक्षिण कोरिया की प्रौद्योगिकी कंपनी सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के उपाध्यक्ष एवं उत्तराधिकारी ली जे योंग की गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को कंपनी के शेयर में तेज गिरावट देखने को मिली। भ्रष्टाचार मामले में ली की कथित भूमिका के मद्देनजर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, सियोल स्टॉक एक्सचेंज में सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स का शेयर तेज गिरावट के साथ खुला। यह सुबह 9.30 बजे 0.47 फीसदी गिरावट के साथ 18.92 लाख वॉन (1.653 डॉलर) पर रहा।

इससे पहले सियोल केंद्रीय जिला अदालत ने भ्रष्टाचार मामले में नए साक्ष्यों के बाद ली की गिरफ्तारी के आदेश दिए थे।

इस आदेश के बाद ली (48) को तुरंत गिरफ्तार कर सियोल की उइवांग जेल भेज दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button