JharkhandRanchi

समृद्धि पार्क और सुशील रेजिडेंसी प्रोजेक्ट को रेरा से मिला एक्सटेंशन

Ranchi : झारखंड रियल इस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) बिल्डर्स की मनमानी पर रोक लगाने को लेकर रेस हो गया है. जिसके तहत बिल्डर से फ्लैट खरीदनेवालों को राहत दी जा रही है. वहीं उन्हें प्रोजेक्ट में देर होने पर हर्जाना भी दिलाया जा रहा है. इस बीच रेरा ने दो बड़े प्रोजेक्ट को एक्सटेंशन दे दिया है. जो दोनों ही बिल्डर के लिए बड़ी राहत है. रेरा ने समृद्धि पार्क को 13.09.2023 और सुशील रेजिडेंसी को 03.08.2024 तक प्रोजेक्ट पूरा करने का समय दिया है. बताते चलें कि दोनों ही प्रोजेक्ट में फ्लैट की बुकिंग हो चुकी है.

इसके बावजूद काम की रफ्तार धीमी चल रही थी. काम पूरा नहीं कर पाने की स्थिति में दोनों ही बिल्डर्स ने एक्सटेंशन के लिए आवेदन दिया था.

इसे भी पढ़ें:बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान संग्रहालय घूमने के लिए लोगों को अभी करना होगा इंतजार

Related Articles

Back to top button