
Ranchi: अखिल भारतीय महिला परिषद क्षितिज संस्था, रांची की ओर से महिला क्लब, अशोक नगर में आज सलाद सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कई सदस्यों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया. प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार रिचा दास, द्वितीय पुरस्कार इंदु तिवारी एवं तृतीय पुरस्कार नीता सिन्हा को मिला. इस आशय की जानकारी संस्था की अध्यक्ष ऊषा प्रसाद ने दी.





