National

आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में रुस का मिला साथ, पुतिन ने पीएम मोदी से फोन पर की बात

New Delhi: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन करके पुलवामा आतंकवादी हमले पर दुख जताया और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के प्रति एकजुटता व्यक्त की.
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, मोदी ने सीमापार से आतंकवादी हमलों से अपने हितों की रक्षा के लिए भारत के प्रयासों के प्रति समर्थन जताने के लिए पुतिन को धन्यवाद दिया.

प्रधानमंत्री मोदी ने टेलीफोन पर हुई इस बातचीत के दौरान आतंकवाद से निपटने में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहरायी. पुतिन ने इस वर्ष व्लादिवोस्तोक में होने वाले ‘ईस्टर्न इकोनामिक फोरम’ के लिए मोदी को आमंत्रण दोहराया.

बता दें कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत ने 26 फरवरी को पाकिस्तान और पीओके में एयर स्ट्राइक कर जैश के आतंकी कैंप को नष्ट कर दिया था. जिसके बाद से भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव लगातार बरकरार है.

इसे भी पढ़ेंःओआईसी के सम्मेलन में शामिल होने अबूधाबी पहुंचीं सुषमा, पाकिस्तान विदेश मंत्री ने किया बहिष्कार

Related Articles

Back to top button