JharkhandLead NewsRanchi

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा रुपेश पांडेय हत्याकांड

Ranchi: पिछले दिनों सरस्वती पूजा के बाद विसर्जन कार्यक्रम के दौरान हजारीबाग में रुपेश कुमार पांडेय की हत्या हो गयी थी. इस संबंध में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य शशांक राज ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पास बात रखी. आयोग के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो से औपचारिक मुलाकात कर हजारीबाग जिला अंतर्गत बरही प्रखंड के नईटांड़ निवासी रूपेश कुमार पांडेय की सुनियोजित तरीके हुई हत्या की जांच और दोषियों को सजा दिलाये जाने की अपील की. कहा कि एक विशेष धर्म समुदाय के द्वारा रुपेश की हत्या की गयी है.

इसे भी पढ़ें:झारखंड हाईकोर्ट ने स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक नियुक्ति मामले में फैसला सुरक्षित रखा

यथाशीघ्र दोषियों पर उपयुक्त कार्रवाई हो. प्रियंक क़ानूनगो ने इस पर संज्ञान लेते हुए कहा कि वे राज्य सरकार को शीघ्र ही एक कमिटि बनाकर रिपोर्ट सौंपने के लिए कहेंगे.

जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. परिजनों को सरकार के स्तर से सुरक्षा मिले. रुपेश के परिजनों के खिलाफ दायर फ़र्ज़ी मुक़दमा हटाया जाये, इसके लिये भी सरकार से बात करेंगे.

इसे भी पढ़ें:झारखंड मंत्रालय पहुंचे 12 सौ पंचायत सचिव उम्मीदवार, नियुक्ति की कर रहे मांग

Related Articles

Back to top button