DhanbadJharkhand

रिटायर्ड ECL कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला, मौत की वजह पर सस्पेंस

Dhanbad : कालूबथान ओपी क्षेत्र की पाथरकुआं पंचायत के नोकुलाडीह गांव निवासी सेवानिवृत्त ईसीएल कर्मी बुधु मुर्मू का शव  शुक्रवार को निरसा थाना क्षेत्र के चुरइनाला गांव के समीप खुदिया नदी जाने वाले सुनसान रास्ते में  पलाश के पेड़ से लटकता मिला.

मामले को पुलिस आत्महत्या मानकर चल रही है, जबकि स्थानीय लोग इसे हत्या का केस बता रहे हैं. हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह का पता चल पायेगा.

शव मिलने की सूचना पर गांव में सनसनी फैल गयी. शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. सूचना पाकर निरसा पुलिस भी पहुंची. शव की पहचान बुधु मुर्मू के भतीजे विप्लव मुर्मू ने की. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए धनबाद भेज दिया है.

इसे भी पढ़ें : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला,  साहेबगंज उपायुक्त संदीप कुमार बने रामगढ़ के डीसी

आत्महत्या या हत्या?

स्थानीय लोगों का कहना है कि बुधु के शव का घुटना जमीन से सटा था. किसी ने उसकी हत्या कर आत्हत्या का रूप देने के लिए यहां लाकर टांग दिया.

लोगों के मुताबिक, पेड़ की जिस टहनी के से गमछे के सहारे शव लटका हुआ था, वह काफी पतली है. साथ ही घुटना जमीन से सटा हुआ है. ऐसे में आत्महत्या कैसे हो सकता है?

वहीं पुलिस का मानना है कि बुधु के शरीर में कहीं भी बाहरी चोट के निशान नहीं है, अतः उसने आत्महत्या की है. उसने जो शर्ट पहन रखी थी उसपर भी कहीं कोई निशान नहीं है.

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह : टेंडर पेपर छीनने के आरोप में भाजपा नेता के खिलाफ केस दर्ज

रात में ससुराल में था

बुधु के भतीजे विप्लव मुर्मू ने बताया कि उसके चाचा की ससुराल अपने गांव में ही है. गुरुवार रात वह अपने ससुराल में थे. लेकिन रात में वह कब ससुराल से निकले किसी को पता नहीं है. सुबह से उनकी खोजबीन हो रही थी.

विप्लव ने बताया कि चाचा 1992 में ईसीएल मुगमा क्षेत्र के लखीमाता कोलियरी से सेवानिवृत्त हुए थे. उनके परिवार में पत्नी, चार पुत्र, दो पुत्रियां हैं.

इसे भी पढ़ें : यहां खौफ के साये में पढ़ रही बेटियां, स्कूल के रास्ते में रोज होती है छेड़खानी

Related Articles

Back to top button