Uncategorized

साहिबगंजः तालझारी में राशन डीलर की चाकू गोद कर हत्या

NEWSWING

Sahebganj,  03 October : जिले के तालझारी थाना क्षेत्र में राशन डीलर फागु हेम्ब्रम की हत्या कर दी गयी. मृतक का शव मंगलवार को खेत से बरामद किया गया. परिजनों ने बताया कि फागु हेम्ब्रम सोमवार को हटिया जाने के लिए निकला था और देर रात तक घर नहीं लौटा. परिजनों ने फागु को तलाशना शुरु कर दिया. तालाश करने के क्रम में फागु का शव मंगलवार की दोपहर एक खेत में मिला. तुरंत पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जें में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए राजमहल भेज दिया. पुलिस घटना की छानबीन में जुट गयी है.

एक सप्ताह पहले जतायी थी हत्या की आशंका

मृतक की पत्नी ने पुलिस पर आरोप लगाया कि एक सप्ताह पहले उनके पति ने हत्या होने की आशंका जतायी थी. इस बाबत उन्होंने आवेदन भी दिया था, जिसमें सात लोगों का नाम भी शामिल था. पर पुलिस ने कोई करवाई नहीं की. उन्होंने कहा कि अगर समय पर पुलिस कार्रवाई करती तो मेरे पति आज मेरे साथ होते.

आपसी मतभेद में हुई रासन डीलर की हत्या

घटना के विषय मे थाना प्रभारी राम हरीश निराला ने बताया कि आपसी मतभेद में सुनियोजित ढंग से फागु हेम्ब्रम की चाकू गोद कर हत्या कर दी गयी. पुलिस मृतक की पत्नी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर अपराधियों की धड़पकड़ मे जुट गयी है. बता दें कि तालझाडी प्रखंड में जन वितरण प्रणाली व्यवस्था पर पूरी तरह से बिचौलिये हावी हैं. इन इलाकों मे अनाज वितरण बिचौलियों के इशारे पर होती है. हत्या कहीं इन्ही कारणों से तो नहीं हुई. पुलिस तमाम बिंदुओं पर नज़र रख जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button