NEWS WING
Ranchi, 03 October: हॉकी में एक बार फिर झारखंड की बेटियों ने अपना परचम लहराया है. नयी दिल्ली में मंगलवार को खेले गये नेहरू हॉकी अंडर 17 बालिका वर्ग की मैच में झारखंड की बेटी ने हरियाणा को जबरदस्त तरीके से पीटा. झारखंड की टीम ने हरियाणा की टीम को 21 गोल से हराया. एक साथ ही सिरीज में झारखंड ने दो मैच में जीत हासिल कर ली है.
किसने किए कितने गोल
झारखंड की टीम की तरफ से ब्युटी डुंगडुंग ने पांच, रजनी केरकटा ने 5, दिपीका सोरेंग ने 4 गोल, प्रिति मिंज ने 3 इनके अलावा सिंपी, प्रिया, निक्की और काजल ने 1-1 गोल किए. प्रिती मिंज को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.




