
Ranchi: कोडरमा विधानसभा क्षेत्र से जेल में बंद राजद प्रत्याशी सुभाष यादव को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई. जमानत मिलने के बाद अब वह क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर सकेंगे. प्रचार करने के लिए उन्होंने चार दिनों का समय मिलेगा. सुभाष यादव ईडी के केस में पटना जेल में हैं. कोर्ट से इजाजत मिले के बाद उन्होंने नामांकन किया था.
उनकी अनुपस्थिति में उनके परिवार के लोग व समर्थक प्रचार कर रहे हैं. चुनाव प्रचार के लिए उन्होंने सुप्रीट कोर्ट से जमानत दिए जाने की गुहार लगाई थी. जमानत के लिए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के केस का हवाला दिया गया दिया. ईडी की ओर से उसके वकील ने जमानत दिए जाने का विरोध भी किया. लेकिन कोर्ट ने प्रचार को लेकर सुभाष यादव को जमानत दे दी.




