GumlaJharkhandRanchi

रांची और गुमला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: 2 करोड़ रुपये की प्रतिबंधित सिरफ बरामद, 4 गिरफ्तार

Ranchi/Gumla. रांची और गुमला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता प्राप्त की है. गुमला की रायडीह और रांची की रातू पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए करीब दो करोड़ रुपए के प्रतिबंधित कफ सिरफ के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में इस्लाम आलम, रवि कुमार वर्मा, अमित कुमार चौरसिया और ओम प्रकाश महतो शामिल हैं.

पुलिस ने इनके पास से 345 बोतल ओनरेक्स कफ सिरफ, 340 बोतल फिंसीरेक्स कफ सिरफ, दो कार, एक बाइक और छह मोबाइल बरामद किए हैं.

पकड़े गए आरोपी ने निशानदेही पर हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, गुमला रायडीह पुलिस ने बीते 21 सितंबर को वाहन चेकिंग के दौरान प्रतिबंधित दवा ओनरेक्स सिरफ के साथ इस्लाम आलम को पकड़ा गया था. पकड़े गए इस्लाम आलम की निशानदेही पर पुलिस की टीम ने रांची फोन कर आरोपी रवि कुमार वर्मा और अंकित कुमार चौरसिया से तीन-तीन पेटी जबकि ओम प्रकाश महतो और छोटू सिंह से दो पेटी प्रतिबंधित सिरफ मंगवाया. चारों दो कार से प्रतिबंधित सिरफ कार से लेकर रांची से गुमला आ रहे थे. इसी दौरान इनकी कार को पुलिस ने पकड़ लिया और तलाशी के दौरान दोनों कार से पांच पेटी अवैध सिरफ बरामद किया गया.

प्रतिबंधित दवाओं के गोदाम पर की छापेमारी

रायडीह पुलिस ने पकड़े गए रवि कुमार वर्मा, अंकित कुमार चौरसिया और ओम प्रकाश महतो की निशानदेही पर रांची के रातू थाना जाकर वहां की लोकल पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित दवाओं के गोदाम पर छापेमारी की, पुलिस ने यहां से भारी मात्रा में प्रतिबंधित सिरफ बरामद किया.

इसे भी पढ़ें- राशन डीलर ने की महिला से मारपीट, मंत्री के निर्देश पर लाइसेंस रद्द

 

बरामद प्रतिबंधित सिरफ की कीमत करीब दो करोड़ रुपए बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि इससे पहले इस्लाम आलम के दो भाई रेहान आलम और एहसान आलम को अवैध कोरेक्स सिरफ के कारोबार एवं खरीद बिक्री के आरोप में जेल भेजा जा चुका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button