NEWS WING
Ranchi, 08 November : रांची के सामुदायिक, सार्वजानिक शौचालय तथा यूरिनल अब गूगल मैप पर मार्क किये जायेंगे. नगर निगम द्वारा वार्डों में संचालित इस तरह के शौचालयों का पता गूगल मैप पर जाकर जियो टैगिंग प्रक्रिया से भी किया जा सकेगा. इस बाबत क्यूसीआई नगर प्रबंधक दिपक कुमार ने सभी वार्ड के सुपरवाइजर को दो दिनों के अंदर शहर के शौचालयों का आंकड़ा संग्रह करने को कहा है.
बुधवार को नगर निगम के सभागार में शौचलय को गूगल मैप से जोड़ने को लेकर कार्यशाला का आयोजन हुआ, जहां क्यूसीआई के प्रतिनिधि और वार्ड के सुपरवाइजर ने भाग लिया. इस मौके पर सुपवाइजर और क्यूसीआई के प्रतिनिधियों को गूगल मैप की विधि से अवगत कराया गया.
दिपक कुमार ने बताया कि सभी सरकारी कार्यालय, पेट्रोल पंप, सरकारी अस्पताल, मॉल इत्यादि सार्वजनिक स्थानों पर उपयोग हेतु शौचालय उपलब्ध है. उसका पता गूगल मैप विधि से किया जा सकेगा. ऐसे स्थलों की जियो टैगिंग की जाएगी. इसके बाद रांची टॉयलेट लोकेटर ऐप के द्वारा रांची नगर निगम क्षेत्र के सभी शौचालयों की खोज गूगल मैप के द्वारा की जा सकेगी.




