Uncategorized

महिला ने लगाया दारोगा पर आरोप, कहा : घूस भी ले लिया, काम भी नहीं किया (देखें वीडियो)

NEWS WING
Latehar, 08 November:
खबर के नीचे जो वीडियो लगी है उसे देख कर आप चौंक जाएंगे. चौंकने के साथ-साथ उस महिला की हिम्मत की भी दाद देनी होगी. सदर थाना के थाना प्रभारी पर यह महिला सरेआम रिश्वत लेने का आरोप लगा रही है. महिला का कहना है कि उसने छह लोगों पर मामला दर्ज कराया था. गिरफ्तारी के लिए एक बार 1.5 लाख, एक बार 75 हजार और एक बार 10 हजार रुपए पुलिस को दिए.

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार भी किया. लेकिन, छह में से तीन आरोपियों को छोड़ दिया. महिला का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों से भी पैसे लिये. महिला जब पुलिस पर आरोप लगा रही थी. उस वक्त सड़क पर भीड़ जमा हो गयी. उसी में से किसी ने इस पूरे वाकये की वीडियो बना ली. आप भी देखें. कैसे महिला दारोगा पर आरोप लगा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button