Uncategorized

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए कांटा टोली MTS सफाई कर्मियों को मिला वेतन

Ranchi : ईद के त्यौहार के पहले वेतन नहीं मिलने से नाराज कांटा टोली एमटीएस के सफाई कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे. सफाई कर्मी कंपनी एस्सेल इंफ्रा द्वारा वेतन सही समय पर नहीं देने से नाराज थे और उनका कहना था कि वेतन सही समय पर नहीं मिलने से हमारी आर्थिक स्थिति कमजोर होती जा रही है. वहीं कर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद कंपनी के द्वारा बुधवार को वेतन का भुगतान कर दिया गया है. जिसके बाद हड़ताल खत्म हुआ.

क्या है मामला

एमटीएस में काम कर रहे सफाई कर्मियों का कहना था कि कंपनी के द्वारा कभी भी समय पर वेतन नहीं दिया जाता था. कंपनी हमेशा एक – एक माह के अंतराल पर वेतन देती थी. दो महीने होने को थे लेकिन कंपनी की ओर से वेतन नहीं दिया गया था. हम अपने घर के आसपास के दुकानदारों से उधारी लेकर घर चलाते हैं और दुकानदारों को कह देते हैं कि वेतन मिलते ही भुगतान कर देंगे. लेकिन कंपनी का वेतन सही समय पर नहीं मिलने से दुकानदार भी अब हमें राशन देने से मना करने को विवश हैं.

इसे भी पढ़ें- सरकारी शराब सिंडिकेट : पहले शॉप सुपरवाइजर को हटाया, फिर जिला उत्पाद ऑफिस को किया साइडलाइन अब प्राइवेट कंपनी सीधा करती है जेएसबीसीएल को रिपोर्ट (2)

आए दिन हमारे साथ यही करती है कंपनी : सफाई कर्मी

सफाई कर्मियों का कहना था कि हमारे प्रति कंपनी का व्यवहार हमेशा गलत रहा है. साथ ही त्यौहार के समय कंपनी के द्वारा समय पर वेतन भी नहीं दिया जाता है. ऐसे में हम अपने परिवार का भरण-पोषण कैसे कर सकेंगे. इसी वजह से हम सभी सफाई कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे.

निम्न वार्ड होगा प्रभावित

 सफाई कर्मियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के कारण वार्ड नंबर 10, 11, 12, 13, 14 और 49 में सफाई कर्मी काम नहीं कर रहे थे. इस वजह से इन इलाकों में कचरा उठाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. बरसात का मौसम सर पर है अगर सफाई कर्मचारी हड़ताल  खत्म नहीं करते तो इलाके की स्थिति काफी खराब हो जाती. लेकिन अब वेतन भुगतान किए जाने के बाद सभी कर्मी काम पर लौट आए हैं.

इसे भी पढ़ें- किसी भी ऑपरेटर ने नहीं भरा टेंडर, अब सड़ने के कगार पर हैं निगम की सिटी बसें

ए टू जेड कंपनी वाला ही हाल होगा एस्सेल इंफ्रा कंपनी का : पूनम देवी

न्यूज विंग संवाददाता नितेश ओझा ने जब प्रभावित वार्ड एरिया 13 के पार्षद पूनम देवी से मामले को लेकर बात की तो उनका कहना था जब कंपनी का रवैया पार्षदों के साथ गलत है तो फिर सफाई कर्मियों के साथ कैसे ठीक हो सकता है. कंपनी अगर सक्षम होती तो सही समय पर वेतन कर्मचारियों को मिलता. लेकिन कंपनी सक्षम नहीं है इसकी स्थिति भी ए टू जेड कंपनी जैसी ही होने वाली है.

क्या कहना है एस्सेल इंफ्रा कंपनी का

जब पूरे मामले की जानकारी एस्सेल इंफ्रा से जुड़े ओम किशोर को हुई तो उन्होंने कहा था कि मंगलवार शाम को ही कुछ सफाई कर्मियों के अकाउंट में पैसा डाल दिया गया है, जल्द ही बुधवार तक सभी कर्मियों को भुगतान कर दिया जाएगा. जिसके बाद बचे हुए कर्मियों को भी वेतन का भुगतान बुधवार को कर दिया गया.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button