News Wing
Ramgarh, 15 September: रामगढ़ में बिजली विभाग की लापरवाही ने एक बच्चे की जान ले ली. बिजली के जर्जर तार की चपेट में आने से स्कूल से लौट रहे छात्र की मौत हो गयी. मामला बोंगवार का है. ग्रामीणों ने बताया कि मनोज कुमार का 7 वर्षीय बेटा आकाश नायक स्कूल से घर लौट रहा था. इसी दौरान जमीन में गिरे तार की चपेट में आ गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.
सतर्क करने के बाद भी नहीं जगे अधिकारी
छात्र की मौत के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति काफी आक्रोश है. ग्रामीणों ने कई बार विभाग के अधिकारियों से जर्जर तार को बदलने की मांग की थी. उन्होंने हादसे की आशंका जतायी थी, लेकिन विभाग के पदाधिकारियों की कान पर जूं तक नहीं रेंगा. आखिरकार वही हुआ जिसकी ग्रामीणों को पहले से आशंका थी.




