
Dhanbad : धनबाद रेल मंडल में ईसीआरकेयू (East Central Railway Karmchari Union) की 14 शाखाओं ने सोमवार को काला दिवस मनाया. कर्मचारियों ने कार्यालय में घूम-घूम कर अन्य कर्मचारियों को जागरूक करने का काम किया. साथ ही गेट मीटिंग कर अपनी मांगों को सामने रखा.
इसे भी पढ़ेंः Corona : सिमडेगा से 18, खूंटी से 3, गुमला से 2 और लोहरदगा से 1 नये संक्रमित मिले, झारखंड में 1167 केस
प्रदर्शन कर रहे टीके साहू ने बताया कि भारत सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ता व सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ता को कम करने का इरादा जाहिर किया गया है. कहीं-कहीं वेतन कटौती की भी बात हो रही है. इससे निजी कंपनियों को लाभ होगा. कर्मचारियों को नहीं. इस संबंध में ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन ने केंद्र सरकार को लिखित आवेदन देकर विरोध जताया है.
इसे भी पढ़ेंः Ranchi: तबलीगी जमात के 17 विदेशियों की जमानत याचिका खारिज
इन मांगों को लेकर हो रहा है प्रदर्शन
- मंहगाई भत्ता और मंहगाई राहत राशि पूर्व नियमों के अनुसार नियमित हो.
- एनपीएस के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना लागू हो.
- श्रम नियमों में संशोधन के नाम पर मजदूर हितों की अनदेखी बंद करें.
- मल्टी स्कील के नाम पर कर्मचारियों की संख्या में कटौती बंद करें.
- सभी कर्मचारियों को उचित टीए, ओटी,सीटीए, रनिंग भत्ता, यातायात भत्ता का नियमानुसार समय पर भुगतान हो.
- लॉकडाउन व कोरोना अवधि में कार्यरत कर्मचारियों को विशेष प्रोत्साहन राशि, जोखिम के अनुसार 50 लाख रुपये की बीमा राशि स्वीकृत की जाये.
- रेलवे पास/पीटीओ की वैधता अवधि बढ़ाई जाए. और सभी विशेष ट्रेनों में यात्रा की अनुमति दी जाए.
- कार्यस्थल पर सभी कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए आवश्यकता के अनुसार पीपीई किट, मास्क, हैंडवाश, सैनिटाइजर आदि की आपूर्ति हो.
प्रदर्शन में शामिल मीडिया प्रभारी एनके ख्वास ने कहा कि अगर मांगें पूरी नहीं हुई तो आगे भी प्रदर्शन जारी रहेगा.
इसे भी पढ़ेंः रांची पुलिस ने व्हाट्सएप पर सेक्स रैकेट चलानेवाले गिरोह के सरगना को किया गिरफ्तार




