
Jharkhand News, Ranchi News, BIT Station, Dead Body
Ranchi: राजधानी रांची के बीआईटी ओपी थाना अंतर्गत बीआईटी स्टेशन के पास कुआं से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है. गुरूवार की सुबह स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बीआईटी थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और उसकी पहचान में जुटी हुई है. फिलहाल अब तक शव की पहचान नहीं हो पाई है कि यह शव किसका है. पुलिस इस मामले को हत्या और आत्महत्या के एंगल से जांच कर रही है. पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि व्यक्ति आत्महत्या करने के लिए कुआं में छलांग लगाया होगा और उसकी मौत हो गई. अज्ञात व्यक्ति का शव कुछ दिनों से ही पानी में पड़ा रहने के कारण गल गया है. इस मामले को लेकर बीआईटी थाने की पुलिस ने ग्रामीणों से बातचीत की लेकिन ग्रामीणों ने शव को पहचान करने से इंकार कर दिया.
इसे भी पढ़ें : Womens HOCKEY : झारखंड की लड़कियों को यूको बैंक ने नहीं दी तवज्जो, रहा फिसड्डी




