
Ranchi : रांची के मोरहाबादी मैदान को टाईम्स स्कवॉयर बनाने की बात कही गयी थी. काम दो चरण में होना था. पहले चरण के काम में 24 करोड़ रुपये खर्च किये जाने थे. काम भी हुआ. मैदान के चारों तरफ बड़े- बड़े एलईडी स्क्रीन भी लगाये.
एक बार लगा. सीएम ने पीछे करवा दिया. दोबारा काम कर एलईडी स्क्रीन को पीछे किया गया. इस काम के भी एक साल हो गये. लेकिन शेष काम को नहीं पूरा किया जा सका है. जुडको के अनुसार मैदान को टूरिस्ट स्पॉट के रूप में विकसित करने के लिए न्यूयार्क की तर्ज पर आकर्षक लाईटिंग की जानी थी.
जिसे विभाग के ढीले रवैये के कारण पूरा नहीं किया जा सका है. जुडको के अनुसार अभी तक पूरे प्रोजेक्ट का 70 प्रतिशत काम हो पाया है. मैदान के चारों ओर कुल 10 एलईडी लाईट लगाये गये हैं.
इसे भी पढ़ेंः #Kolkata ममता बनर्जी ने फिर भरी हुंकार कहा, बंगाल में किसी भी कीमत पर NRC लागू नहीं होगा
ऑक्सीजन पार्क की ओर से 140 वेंडर के लिए अस्थायी दुकानें बननी थीं
टाईम्स स्कवॉयर के साथ सामने ही मोरहाबादी मैदान के आसपास लगने वाले फुटपाथ वेंडरों को चिन्हित कर उनके लिए अस्थायी दुकानें बनायी जानी थीं. मैदान के चारों तरफ पेवर्स ब्लॉक लगाकर जॉगिंग ट्रैक बनायी जानी थी. साथ ही हरी घास भी लगानी थी.
इसके साथ ही मैदान के चारों तरफ मिट्टी भी भरी जानी थी. इस स्पेस को ऐसा बनाया जाना था कि देर रात तक यहां लोग घूम सकें. पर अभी तक काम को सिर्फ एलईडी स्क्रीन और लाईट लगाकर ही छोड़ दिया गया है.
इसे भी पढ़ेंः महाराष्ट्र के महापौर चुनाव में भी दिख सकता है शिवसेना और भाजपा का टकराव
कियोस्क बनाकर वेंडरों को दिया जाना था
140 अस्थाई कियोस्क बनाकर दुकानदारों को मिलेगा. इसके लिए दुकानदारों को 20 फीसदी राशि देनी होगी. ऑक्सीजन पार्क की ओर 140 अस्थाई दुकानें बनाई जाएंगी. इसे मोरहाबादी में लगने वाले फूड वैन, जूस और टी स्टॉल के संचालकों को दिया जाएगा.
मुख्यमंत्री ने कहा था कि इसमें होने वाले खर्च का 80 फीसदी सरकार वहन करेगी और 20 फीसदी दुकानदारों को देना होगा. हालांकि यह काम सेंकेंड फेज में होगा.
ये कार्य होने हैं
- 16 मोरहाबादी मैदान के चारों ओर लाइट पोल और 8 हाई मास्ट लाइट का काम
- 11 स्क्रीन मैदान में, इसमें बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम के ऊपर 3 एलईडी स्क्रीन लगेगी
- 3 किमी लंबा जॉगर्स ट्रैक
- 4 फाउंटेन मैदान के विभिन्न स्पॉट पर काम होना है
इसे भी पढ़ेंः #PMC के खाताधारकों ने बैंक में जमा राशि को वापस करने की मांग के साथ #RBI के बाहर किया प्रदर्शन




