
Kolkata. टालीवुड की चर्चित अदाकारा और तृणमूल कांग्रेस की फायर ब्रांड सांसद नुसरत जहां एक बार फिर मुस्लिम कट्टरपंथियों के निशाने पर हैं. इस बार मां दुर्गा का रूप धरने को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. पिछले साल जून में जब उन्होंने निखिल जैन नामक हिंदू व्यवसायी से शादी की थी, उस समय भी मुस्लिम कट्टरपंथियों ने उनकी कड़ी आलोचना की थी.
ये भी पढ़ें- 2025 तक रानीगंज कोल ब्लॉक क्षेत्र से मिथेन गैस का होगा उत्पादन
गौरतलब है कि नुसरत ने महालया पर अपना एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें वे मां दुर्गा के वेश में दिख रही हैं. उन्होंने लाल रंग की साड़ी पहन रखी है. उनके केश खुले हुए हैं और हाथों में त्रिशूल है. इस वीडियो को लेकर मुस्लिम कट्टरपंथी उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं. कुछ तो उनके मुसलमान होने पर भी सवालिया निशान लगा रहे हैं.
https://twitter.com/nusratchirps/status/1306461475146354689
उनका कहना है कि नुसरत हमेशा हिंदुओं जैसा आचरण करती हैं, फिर वह मुसलमान कैसे हुईं? वह इस्लाम धर्म का अपमान कर रही हैं. नुसरत के खिलाफ अश्लील टिप्पणियां भी की जा रही हैं. खुद पर होने वाले जुबानी हमलों का हमेशा जोरदार तरीके से जवाब देने वाली नुसरत ने अभी तक इस मसले पर कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की है.
इससे पहले भी नुसरत पर कई बार निशाना साधा जा चुका है. पिछले साल जून में जब उन्होंने निखिल जैन नामक हिंदू व्यवसायी से शादी की थी, उस समय भी मुस्लिम कट्टरपंथियों ने उनकी कड़ी आलोचना की थी. नुसरत के सिंदूर लगाने पर भी कड़ी आपत्ति जताई गई थी.
ये भी पढ़ें- भारत में महिलाओं के समान अधिकार में हो रही वृद्धि: लॉर्ड भीखू पारेख
नुसरत के पिछले साल अपने पति के साथ एक दुर्गा पूजा पंडाल में ढाक बजाने का मामला भी काफी गरमाया था. मुस्लिम कट्टरपंथियों ने इसे इस्लाम के मुताबिक अपराध बताया था, जिसपर नुसरत ने जवाब देते हुए कहा था-‘ मैं बंगाल में पैदा हुई हूं. यहां की परंपरा और संस्कृति का पालन करके मैं सही काम कर रही हूं. बंगाल में हम सभी धर्मों के उत्सवों को मिलकर मनाते हैं.




