Crime NewsJharkhandNEWSRanchi

Ranchi: ठगी के आरोपी को पकड़ने घर पहुंची पुलिस तो छत से कूद गया, पहुंचा रिम्स

Ranchi: रांची के अरगोड़ा थाने की पुलिस जब एक आरोपी को गिरफ्तार करने उसके घर गई तो, वह छत से कूद गया. इससे आरोपी का पैर टूट गया. उसे रिम्स में भर्ती कराया गया. ठगी का आरोपी देव मोहन मिश्रा हैं, वह ढाई लाख ठगी का आरोपी है.

इसे भी पढ़ें: मवेशी तस्करी मामले में दो युवकों को भेजा गया जेल, उनकी पिटाई के 13 आरोपियों पर भी केस

जमीन दिलाने के नाम पर ठगी के आरोप में बीते छह अक्टूबर को एफआइआर दर्ज कराई गई थी. इस मामले में कोर्ट की ओर से आरोपी के खिलाफ वारंट जारी किया गया था. इस बीच आरोपी को पकड़ने पुलिस महावीर नगर स्थित आरोपी के घर पहुंची तो वह छत से कूदकर भागने की कोशिश करने लगा. अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार के अनुसार आरोपी के खिलाफ अरगोड़ा थाना सहित अन्य थानों में जमीन दिलाने के नाम पर ठगी के कई मामले दर्ज हैं. अरगोड़ा थाने में आरोपी के खिलाफ जमीन दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में केस दर्ज कराया गया है. एफआइआर दर्ज कराने वाले से ढाई लाख रुपये लेकर न जमीन दिया गया, न ही पैसे लौटाए गए.

इसे भी पढ़ें: धनबाद : गैस सिलेंडर लीक होने से घर में लगी, मां-बेटा आग में झुलसे

 

Related Articles

Back to top button