Crime NewsJharkhandRanchi

गोलियों की तड़तड़ाहट से एक बार फिर थर्रायी राजधानी रांची, अपराधियों ने जमीन कारोबारी को मारी गोली

Ranchi : राजधानी रांची एक बार फिर गोलियों की गड़गड़ाहट से थर्रा गया है.  धुर्वा थाना क्षेत्र के डैम साइड स्थित सिंचाई कॉलोनी के पास रहने वाले दिलीप पोद्दार नामक नाम के व्यक्ति को अज्ञात अपराधियों ने घर के बाहर गोली मार दी. घायल अवस्था में दिलीप पोद्दार को राज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

क्या है पूरा मामला


दिलीप पोद्दार की मां के अनुसार दिलीप पोद्दार शाम के वक्त अपने घर में ही था. उसी वक्त किसी के बुलाने पर दिलीप पोद्दार घर से बाहर निकला था. घर से बाहर निकलने के बाद ही एक के बाद एक तीन गोलियों की आवाज सुनाई पड़ी. जब दिलीप कुमार की मां दौड़ी-दौड़ी घर से बाहर गयी तो अपने बेटे को लहूलुहान देख कर चिल्लाने लगी. जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से दिलीप को राज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

तीन जगह लगी है गोली

अपराधियों ने दिलीप को गर्दन, कमर और पेट में तीन गोली मारी है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर हटिया डीएसपी पहुंचे थे. फ़िलहाल पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है. यह साफ़ नहीं हो पाया है कि इन गोली मारने के पीछे किसका हाथ है.

 जमीन व्यवसाय से जुड़े हैं दिलीप पोद्दार

दिलीप जमीन के व्यवसाय से जुड़े हुए हैं. लंबे समय से जमीन का कारोबार भी कर रहे हैं. दिलीप कुमार को गोली मारने के पीछे ऐसी आशंका जताई जा रही है कि जमीन विवाद के चलते भी गोली मारी गयी होगी. पुलिस इसकी भी जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button