Crime NewsJharkhandJharkhand StoryRanchi

Ranchi: दो दर्जन से अधिक मामलों में वांछित था कुख्यात अपराधी लव कुश शर्मा

Ranchi: बिहार के अरवल से गिरफ्तार कुख्यात अपराधी लवकुश शर्मा को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया. लवकुश लंबे समय से रांची पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था. एटीएस एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने शनिवार को इस संबंध में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि लवकुश कई मामलों में वांटेड है. लवकुश व उसके गैंग पर रांची में कई लोगों से रंगदारी मांगने का भी आरोप है. रांची में घटना को अंजाम देने के बाद लवकुश शर्मा फरार चल रहा था, आरोपी लवकुश शर्मा लगातार अपना ठिकाना बदलता रहता था कहीं भी अधिक समय तक नहीं रुकता था. एटीएस और रांची पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया गया है, पुलिस की टीम आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी ताकि गिरोह के बारे में और जानकारी हासिल किया जा सके.

इसे भी पढ़ें: आदिवासी रेजिमेंट के गठन का निर्देश रक्षा मंत्रालय को दिया जाए: हेमन्त सोरेन

बता दें कि इसी साल 27 जनवरी को मोरहाबादी मैदान के समीप दिनदहाड़े अपराधी कालू लामा की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. इस घटना में कालू का भाई राजू लामा और एक अन्य युवक शुभम विश्वकर्मा घायल हो गये थे. इस हत्याकांड का आरोप भी लवकुश और उसके गुर्गों पर लगा था. इसके अलावा रंगदारी नहीं मिलने पर प्रोपर्टी डीलर, इंजीनियर और व्यवसायी को गोली मारने और हत्या करने वाले मोस्ट वांटेड शूटर लवकुश के खिलाफ राजधनी रांची के अलग-अलग थानों में 24 मामले दर्ज हैं. रांची पुलिस और एटीएस की संयुक्त टीम उसे गिरफ्तार किया है. लवकुश लंबे समय से रांची पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था. वह कई मामलों में वांटेड है. वीआइपी इलाके में हुई.मोरहाबादी गैंगवार में रांची पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी.

जेल से मांगता था रंगदारी 

कुख्यात लवकुश शर्मा ने पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता समरेंद्र प्रसाद से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने एवं नहीं देने पर गोलाबारी की थी. इसके बाद से वह फरार चल रहा था. पुलिस ने उसे 12 अप्रैल 2017 को पश्चिम बंगाल के चंदननगर, हुगली से तब गिरफ्तार किया था, जब वह एक ई-रिक्शा से जा रहा था. गिरफ्तारी के बाद बताया था कि रंगदारी से अब तक एक करोड़ रुपये से अधिक वसूला है. लवकुश शर्मा जेल में बंद रहकर भी सक्रिय था. कुख्यात अपराधी लवकुश शर्मा जेल से ही रंगदारी मांगता था. इसे लेकर बरियातू थाना में तत्कलानी थाना प्रभारी अजय केशरी ने एफआइआर दर्ज कराई थी. इसमें कहा गया है कि लवकुश शर्मा जेल के भीतर रहते हुए भी, गलत तरीके से फोन का इस्तेमाल कर रंगदारी वसूली रहा है. इलाके के कई व्यवसायियों को कॉल कर धमकी दे रहा है. इस तरह की कई शिकायतों के बाद पुलिस व जिला प्रशासन की टीम ने जेल में निरीक्षण किया था, इस दौरान लवकुश शर्मा के पास से कई फोन नंबर और फोर जी सिम मिले थे.

इन घटनाओं में लवकुश शर्मा का है नाम

27 जनवरी 2022 : मोरहाबादी मैदान के समीप वीआइपी इलाके में अपराधी कालू लांबा की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या

27 फरवरी 2015 : लालपुर में सर्कुलर रोड स्थित बाटा शोरूम के सामने जमीन कारोबारी अनुज कुमार स्वर्णकार पर फायरिंग

23 नवंबर 2015 : एक करोड़ की रंगदारी नहीं देने पर पथ निर्माण के सहायक अभियंता समरेंद्र प्रसाद को गोली मार कर घायल करना

नवंबर 2015 : अरगोड़ा में रंगदारी मांगने का आरोप

वर्ष 2014 : बरियातू के कुसुम बिहार में एक जमीन पर वर्चस्व की लड़ाई को लेकर मारपीट व गोलीबारी

Related Articles

Back to top button