JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

Ranchi News: बीडीओ से नक्सली ने मांगी 5 लाख की रंगदारी, बीडीओ ने किया इन्कार

Ranchi: रांची में एक परिवार दहशत में है. दरअसल, लालपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले तमाड़ के पूर्व बीडीओ राहुल कुमार से एक करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर राम मांझी के नाम पर 5 लाख की रंगदारी की मांगी गई है.बीडीओ राहुल कुमार ने रांची के लालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है.

 

लालपुर थाने में दिए गए आवेदन में राहुल कुमार ने बताया है कि उनके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया. फोन करने वाले ने अपने आप को भाकपा माओवादी का कमांडर राम मांझी बताया. फोन करने वाले ने कहा कि तुम बीडीओ तमाड़ बोल रहे हो, इस पर राहुल कुमार ने कहा कि उनका तबादला वहां से हो चुका है. इस पर फोन करने वाले तथाकथित नक्सली ने कहा कि वह उसे मालूम है, कि तुम्हारा तबादला हो चुका है लेकिन इसके बावजूद तुम्हें 5 लाख रुपये देने होंगे. पैसे न देने पर इसका परिणाम भुगतना होगा, इसके बाद उधर से फोन काट दिया गया. रांची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. जिस फोन से राहुल कुमार को धमकी दी गई थी, पुलिस टेक्निकल सेल की मदद से उसकी जांच कर उस तक पहुंचने में लगी हुई है.

Related Articles

Back to top button