JharkhandRanchi

Ranchi News: स्वास्थ्य मंत्री व उपायुक्त पहुंचे सदर अस्पताल, सुविधा मुहैया कराने का दिया भरोसा

Ranchi : रांची सदर अस्पताल में लगातार दो दिनों में कुव्यवस्था की वजह से दो मरीजों की मौत के बाद ने मंगलवार (13 अप्रैल) को सरकार ने सुध ली. पहले राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने फिर रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने वहां की व्यवस्था का जायजा लिया. बन्ना गुप्ता ने पीपीई किट पहनकर कोरोना संक्रमित मरीजों से मिले और उन्हें तमाम सुविधायें मुहैया कराने का भरोसा दिया.

इसे भी पढ़ेःकोरोना का कहर : अस्पताल की दहलीज पर दम तोड़ रहे कोरोना मरीज, निरीक्षण को पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता सदर अस्पताल परिसर में कहा कि उन्होंने कोरोना वार्डों का निरीक्षण किया, उन्हें पता चला है कि कई मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. ऐसे मरीजों को घर भेजने की आवश्यकता है. मंत्री ने कहा कि कोरोना पर नियंत्रण के लिये हर किसी को जोर लगाना होगा.

निजी अस्पतालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने कहा कि यदि इस महामारी के दौरान निजी अस्पताल की लापरवाही सामने आएगी तो उन पर कड़ी कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि इस महामारी में सबके सहयोग की आवश्यकता है और यदि इस सहयोग में कोई अस्पताल लापरवाही बरतेगा तो उन पर सख्त कार्रवाई होगी. मौत के बढ़ते मामले को लेकर बन्ना गुप्ता ने कहा कि हम लोग भगवान से मना रहे हैं कि कोरोना महामारी का प्रकोप जल्द से जल्द खत्म हो जाए.

इसे भी पढ़ेःबंगाल में ताबतोड़ चुनावी रैलियों के साथ ही बढ़ रही कोरोना संक्रमण की रफ्तार, 1.7 फीसदी पहुंची मृत्यु दर

डीसी पहुंचे सदर अस्पताल औचक निरीक्षण करने के लिए

उपायुक्त छवि रंजन ने सदर अस्पताल पहुंचकर जायजा लिया और कहा कि मरीजों की जो भी आवश्यकता होगी वह सभी पूरी की जाएगी. उनकी कोशिश है कि सभी जरूरतमंद मरीजों को बेड मिले. मालूम हो कि एक दिन पूर्व बेड नहीं मिलने की वजह से सदर अस्पताल के गेट पर एक मरीज ने दम तोड़ दिया था. इस बारे में उपायुक्त ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है.

Related Articles

Back to top button