JharkhandJharkhand PoliticsJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsMain SliderNationalNEWSRanchiTOP SLIDERTop StoryTRENDING

ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बेहिसाब संपत्ति पर मांगा जवाब, टाल मटोल करने या डॉक्यूमेंट प्रोवाइड कराने को कहा

पार्टी के कार्यकर्ता रहे हैं पंकज मिश्रा, अवैध कारोबार की नहीं है जानकारी: मुख्यमंत्री

Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को ईडी की टीम की 9 घंटे से अधिक की लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने सीएम को घर जाने की अनुमति दी. ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से एक हज़ार करोड़ से अधिक के अवैध खनन घोटाले मामले में पूछताछ की. ईडी की टीम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बेहिसाब संपत्तियों के बारे में भी जानकारी हासिल करने की कोशिश की. बेहिसाब संपत्ति के बारे में पूछने पर हेमंत सोरेन टालमटोल करते रहे, जिसके बाद ईडी की टीम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अपनी संपत्तियों के डॉक्यूमेंट प्रोवाइड कराने को कहा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ करने के दौरान ईडी के 3 बड़े अधिकारी शामिल रहे.

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी ने लगभग 9 घंटे तक की पूछताछ, पत्नी कल्पना संग निकले बाहर

ईडी ने पूछताछ के दौरान सीएम हेमंत सोरेन से पंकज मिश्रा को लेकर भी कई सवाल किये. इसके जवाब में सीएम ने कहा कि पंकज मिश्रा पार्टी के कार्यकर्ता और विधायक प्रतिनिधि रहे हैं. हालांकि जब उनसे पूछा गया कि पंकज मिश्रा के अवैध कारोबार और संपत्ति की जानकारी है तो सीएम इसका जवाब नहीं दे सके. ईडी ने यह जानने का भी प्रयास किया कि क्या वे पंकज मिश्रा के गैरकानूनी धंधे से भी पहले से अवगत थे. झारखंड में अवैध खनन और मनी लाउंड्रिंग से जुड़े मामले को लेकर ईडी ने हेमंत सोरेन से पूछताछ के लिए सवालों की एक लंबी सूची तैयार की थी. आपको बता दें कि सीएम हेमंत सोरेन के पास विभिन्न विभागों के साथ खनन विभाग का भी प्रभार है. ईडी ने अवैध खनन और उसकी मनी लाउंड्रिंग से साक्ष्य जुटाए हैं. छापेमारी में पंकज मिश्रा के ठिकाने से सीएम के हस्ताक्षर वाले चेकबुक और पासबूक पंकज मिश्रा के पास कैसे पहुंचे, ईडी के इस सवाल का सीएम जवाब नही दे सके. ईडी ने सीएम के बेहिसाब संपत्ति से जुड़े सवाल पूछे थे, हालांकि सीएम का टाल मटोल करते रहे, ईडी ने डॉक्यूमेंट प्रोवाइड कराने को कहा है.

 

छापेमारी में जब्त दस्तावेज लाया गया कार्यालय

 

ईडी द्वारा विगत सात माह से राज्य के विभिन्न जिले में छापेमारी जब्त किये गये दस्तावेज को भी ईडी कार्यालय लाया गया. दोपहर करीब 2 बजे दो कर्मचारी सारे दस्तावेज को लेकर ईडी कार्यालय पहुंचे. जानकारी के अनुसार ईडी के अधिकारी ने सीएम से पूछताछ के दौरान दस्तावेज को दिखाकर जवाब मांगा गया. हालांकि सीएम की ओर से कोई संतोषजनक जवाब ईडी को नही मिल सका.

 

दुबारा पूछताछ कर सकती है ईडी

 

जानकारी के अनुसार ईडी गुरुवार को सीएम से लंबी पूछताछ के बाद उन्हें आगे भी फिर पूछताछ के लिए तलब किया जा सकता है. ईडी सीएम के खिलाफ उसे मिले सबूतों के आधार पर पूछताछ करेगा. इसमें धन की हेराफेरी से सम्बंधित कड़ियां जुड़ने पर तलब किया जा सकता है.

Related Articles

Back to top button