Uncategorized

डकैती का किया विरोध, ट्रेन से गिरकर महिला की मौत

News Wing
New Delhi, 3 September: पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आज कथित तौर पर डकैती के प्रयास का विरोध करने के दौरान एक महिला की ट्रेन से गिर कर मौत हो गयी.

पुलिस ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि मृतक महिला के बेटे की तरफ से दर्ज करायी गयी शिकायत के मुताबिक अज्ञात लोगों ने सुबह ट्रेन में उनकी मां का पर्स छीनने की कोशिश की जिसके बाद महिला ने उसका विरोध किया. विरोध करने के दौरान महिला का संतुलन बिगड़ गया और ट्रेन से गिर गई.

ट्रेन से गिरने के बाद महिला को अस्पताल ले जाया जा रहा था जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

शिकायतकर्ता ने कहा कि वे लोग अपराधियों की पहचान नहीं कर सके क्योंकि उस समय अंधेरा था.

फिलहाल पुलिस आरोपियों का सुराग तलाश करने के लिये सीसीटीवी फुटेज का निरीक्षण कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button