JharkhandRanchi

Ranchi: पुलिस स्थापना पार्षद के बैठक में 10 इंस्पेक्टर के तबादले का निर्णय, मिले थे 77 आवेदन

Ranchi: झारखंड पुलिस महकमे में इंस्पेक्टर रैक के पुलिस अधिकारी का फेरबदल किया गया है. बीते सोमवार को पुलिस स्थापना पार्षद की बैठक में दस इंस्पेक्टर का तबादला किया गया है. सिमडेगा में तैनात इंस्पेक्टर सुरेश को रामगढ़, एसीबी में तैनात रविद्रनाथ सिंह रांची, विशेष शाखा में तैनात महेश कुमार सिंह बोकारो, झारखंड जगुआर में तैनात शंकर कामती को बोकारो, विशेष शाखा में तैनात योगेद्र सिंह को रामगढ़ देवघर में तैनात मनोज कुमार मल्लिक को जमशेदपुर, सीआईडी में तैनात राजेश कुमार -1 को विशेष शाखा औऱ गढ़वा में तैनात राजेश कुमार का एटीएस में तबादला किया गया है. जबकि 67 इंस्पेक्टरों के आवेदन को अस्वीकृत कर दिया गया है. इस संबंध में झारखंड पुलिस मुख्यालय के कार्मिक डीआईजी ने आदेश जारी किया है.
इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बस हादसे में मृत सिख समुदाय के 7 श्रद्धालुओं के आश्रितों को 3-3 लाख रुपए की सहायता राशि सौंपी

Related Articles

Back to top button