
Ranchi : झारखंड में 14 वें वित्त आयोग के अंतर्गत वित्त पोषित पंचायतों में सुचारू रूप से कार्य करने के लिए राज्य के जिलों में संविदा के आधार पर लेखा लिपिक सह कंप्यूटर ऑपरेटरों की नियुक्ति की गयी थी.
जिला एवं प्रखंड के साथ साथ पंचायतों का काम काज देखने के लिए लिपिक सह कंप्यूटर ऑपरेटर का अनुबंध पर नियुक्त किये गये थे. 14 वे वित्त अयोग की कार्यअवधि मार्च 2020 को समाप्त हो रही है . अब उनका अनुबंध समाप्ति की ओर है.

जिलों को भेजे पत्र में ग्रामीण विकास विभाग पंचायती राज ने लिखा
पंचायती राज के द्वारा जारी सभी उपायुक्तों को लिखे गये पत्र में कहा गया है कि 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत नियुक्त लेखा सह कंप्यूटर ऑपरेटर का संविदा अवधि नवंबर 2020 तक विस्तारीकरण किया गया है. इस क्रम में 14वें वित्त आयोग की अवधि 31 मार्च 2020 तक की है, ऐसी स्थिति में किसी भी कर्मी की नियुक्ति संविदा अवधि का विस्तार 31 मार्च 2020 तक ही किया जाना युक्तिसंगत है.
इसे भी पढ़ें : समाजसेवी ने ढुल्लू के खिलाफ स्पीकर को सौंपा ज्ञापन, कहा- 84 माह के सजायाफ्ता तो क्यों ना हो विधायिकी रद्द
सैकड़ों लेखा सह कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति का विस्तारीकरण नहीं होगा
14वें वित्त आयोग के अंतर्गत लिपिक सह कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति की गयी थी. 14वें वित्त आयोग का कार्य अवधि 31 मार्च 2020 तक है. ऐसे में इस पद पर नियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटर और लिपिक की संविदा के आधार पर नियुक्ति का विस्तारीकरण संभव नहीं हो पायेगा.
इसे भी पढ़ें : #MomentumJharkhand: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, राजबाला वर्मा समेत कई अधिकारियों के खिलाफ एसीबी में शिकायत




