
Ranchi: बीआइटी मेसरा के केमिकल विभाग के सहयोग से रांची जिला प्रशासन ने डब्लूएचओ के मापदंड वाला सेनेटाइजर बनाया है. जिला समाहरणालय के इ ब्लॉक में इसे बेचा जा रहा है. बुधवार से इसे दवाई दोस्त को भी उपलब्ध करा दिया जायेगा.
फिलवक्त यह 20 रु में 100 एमएल उपलब्ध है. जिला प्रशासन की ओर से विज्ञापन जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति अपने साथ बोतल लाकर इसे खरीद सकता है.
जारी विज्ञापन में खुल्ले पैसे लाने को कहा गया है. इस सेनेटाइजर को केमिकल विभाग के प्रमुख प्रो गौतम सारखेल के मार्गदर्शन में तैयार किया गया है.
इसे भी पढ़ें : हंतावायरस : नाहक घबराहट और भय से बचिए
महंगे सेनेटाइजर से किसी मामले में कम नहीं
इस बारे में पूछे जाने पर प्रो सारखेल ने बताया कि यह सेनेटाइजर डब्यूएचओ के मापदंडों के अनुसार तैयार किया गया है. इसे बीआइटी मेसरा के लैब में टेस्टिंग कर तैयार की गया है.
इस कार्य में प्रशासन का भी पूरा सहयोग रहा. इसे पूरी तरह से टेस्टिंग के बाद ही लोगों के लिए लाया गया है.
प्रो सारखेल ने बताया कि फिलहाल 2000 लीटर सेनेटाइजर तैयार किया गया है. अभी सेनेटाइजर तैयार करने का काम चल रहा है. नगड़ी स्थित प्लांट में सेनेटाइजर तैयार करने का काम किया जा रहा है.
प्रोफेसर ने बताया कि सेनेटाइजर डब्यूएचओ द्वारा जारी नॉर्म्स के अनुसार तैयार किये गये हैं. इसमें इथेनॉल, ग्लिसीरिन, हाइड्रोजन पैरॉक्साहइड के अलावा नींबू का फ्रेग्रेंस भी इस्तेमाल किया गया है.
उन्होंने तकनीकी जानकारी देते हुए कहा कि हाइड्रोजन पैरॉक्साइड का इस्तेमाल पानी साफ करने के लिए किया जाता है. सेनेटाइजर में इसका इस्तेमाल कम मात्रा में होता है.
जबकि इथेनॉल, जो एल्कोहल है, को सेनेटाइजर में लगभग 80 प्रतिशत इस्तेमाल किया गया है. वहीं, ऑयल बेस के लिए ग्लिसीरिन का इस्तेमाल किया गया है. इसके बाद नींबू का फ्रेग्रेंस का भी इस्तेमाल होता है.
इसे भी पढ़ें : #CoronaVirus : रांची के तमाड़ में एक मस्जिद में रुके 11 विदेशियों को पुलिस ने क्वारंटाइन में भेजा
बंद होने के बावजूद संस्थान ने किया काम
प्रो सारखेल ने बताया कि जिस तरह से कोरोना वायरस का खतरा बढ़ता जा रहा है वैसे में सेनेटाइजर की मांग बढ़ रही है. एक तो बाजार में सेनेटाइजर मिल नहीं रहा है. ऊपर से जो मिल भी रहा है वह काफी महंगा है.
आम जन की खरीद से बाहर है. ऐसे में बजट वाला सेनेटाइजर काफी जरूरी था. उन्होंने यह भी कहा कि समाज के वैसे लोगों के लिए जिनके लिए सैनिटाइजर खरीदना संभव नहीं था उनके लिए बीआइटी मेसरा बंद होने के बावजूद हमलोगों ने लैब में जाकर इसपर काम शुरू किया.
इसे बनाने में विभाग प्रमुख के अलावा प्रो अनुपम राय व टेक्नीशियन स्वराज सेनगुप्ता ने अथक काम किया है. वही डीसी राय महिमापत रे ने बताया कि फिलहाल हैंड सैनेटाइजर समाहरणालय में रखा गया है ताकि वहां आने वाले इसे ले सकें.
बुधवार से इसे दवाई दोस्त को भी उपलब्ध करा दिया जायेगा. लोग वहां से इसकी खरीदारी कर सकेंगे.
इसे भी पढ़ें : #Lockdown का दूसरा दिन: गिरिडीह में यातायात प्रभारी ने नियम विरुद्ध चलाया जांच अभियान, बेरमो में स्थिति सुधरी
न्यूज विंग की अपील
देश में कोरोना वायरस का संकट गहराता जा रहा है. ऐसे में जरूरी है कि तमाम नागरिक संयम से काम लें. इस महामारी को हराने के लिए जरूरी है कि सभी नागरिक उन निर्देशों का अवश्य पालन करें जो सरकार और प्रशासन के द्वारा दिये जा रहे हैं. इसमें सबसे अहम खुद को सुरक्षित रखना है. न्यूज विंग की आपसे अपील है कि आप घर पर रहें. इससे आप तो सुरक्षित रहेंगे ही दूसरे भी सुरक्षित रहेंगे.




