Crime NewsJharkhandRanchi

रांची : बाइक सवार अपराधी महिला से चेन छीनकर फरार

Ranchi :  राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र स्थित झखराटांड में शराब दुकान के पास आज शाम पांच बजे बाइक सवार अपराधी महिला से चेन छीनकर फरार हो गये.

महिला का नाम निरास देवी है. चेन छिनतई के दौरान छीना-झपटी में चेन का एक हिस्सा लुटेरों के पास, तो दूसरा हिस्सा महिला के पास ही रह गया.

घटना के संबंध में महिला निरास देवी ने बताया कि वो झखराटांड स्थित मायके में चावल पहुंचाने गयी थी. इसी क्रम में वापस आने के दौरान हुरहुरी की ओर से आ रहे बाइक में सवार तीन उच्चकों ने घटना को अंजाम दिया. महिला ने बताया कि सोने का चेन लगभग 20 वर्ष पहले 18 हजार रूपये में मिली थी. घटना की शिकायत अब तक थाने में नहीं की गई है.

इसे भी पढ़ें ; अगले 3 साल तक मई से जुलाई के बीच शुरू होंगे राज्य के सरकारी स्कूलों के शैक्षणिक सत्र

 

Related Articles

Back to top button