
Deoghar: बुधवार को देवघर नगर निगम के नगर आयुक्त सह प्रशासक शैलेंद्र कुमार लाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में श्रावणी मेला 2022 की तैयारियों की समीक्षा की गई. मौके पर बाबा मंदिर के आसपास में चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई. इसके अलावा बाबा नीर से संबंधित योजना मानसिंघी एवं जलसार तालाब की सफाई. श्रद्धालुओं हेतु यात्री शेड के निर्माण एवं नेहरू पार्क के कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई. जिसमें 30 जून तक योजनाओं को पूर्ण करने का नगर आयुक्त ने निर्देश दिया. श्रावणी मेला हेतु सफाई, पेयजल आपूर्ति, विद्युत आदि में भी किसी प्रकार की त्रुटि ना हो इसका निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया.
श्रावण एवं भादो माह में नगर निगम की टीम 24X7 तीन पालियों के संदर्भ में प्रस्तावित प्रारूप पर गहन समीक्षा की गई एवं संशोधित विवरणी का प्रारूप शनिवार तक उपलब्ध करने का निर्देश दिया गया.

इसे भी पढ़ें:जम्मू कश्मीर : टारगेट किलिंग के बीच सभी हिंदू सरकारी अधिकारियों का जिला मुख्यालय में होगा ट्रांसफर
साथ ही नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि सभी महत्वपूर्ण आवश्यक योजनाएं जिनकी आवश्यकता मेला के संदर्भ में है. उसे 3 जून तक आवश्यक रूप से निविदा प्रकाशन हेतु उपलब्ध कराई जाए. प्रस्तावित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई. जिसके तहत केकेएन स्टेडियम के कार्यों को 4 जून तक कार्यक्रम के संदर्भ में पूर्ण करने का निर्देश दिया गया.
पार्किंग संबंधी आवश्यक तैयारी करने का भी निर्देश कार्यपालक अभियंता एवं सहायक अभियंता को दिया गया. बैठक में उपस्थित सभी नगर प्रबंधक, नगर मिशन प्रबंधक, सहायक अभियंता, कनिया अभियंता व अन्य लोग उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें:सौरव गांंगुली के BCCI अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की खबर गलत, सचिव जय शाह ने किया खंडन




