Corona_UpdatesNational

तमिलनाडु: 30 जून तक बढ़ा #LockDown, कई ढील दिये जाने की घोषणा

Chennai: तमिलनाडु सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण को काबू करने के लिए लागू लॉकडाउन की अवधि 30 जून तक के लिए बढ़ा दी है. हालांकि सरकार ने सार्वजनिक परिवहन सुविधा को आंशिक रूप से बहाल करने और कार्यस्थल पर अधिक कर्मियों की मंजूरी देने समेत कुछ ढील दी हैं.

मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने कहा कि धार्मिक स्थलों, अंतरराज्यीय बस परिवहन, मेट्रो और उपनगरीय रेल सेवा पर प्रतिबंध जारी रहेंगे.

इसे भी पढ़ें- #Koderma: कोरोना से ठीक हुए 19 लोगों को जॉब कार्ड व पौधे देकर दी गयी विदाई, फूल बरसाये गये

इन जिलों में नहीं चलेंगी बसें

सार्वजनिक परिवहन एक जून से आंशिक रूप से बहाल किया जाएगा. लेकिन चेन्नई, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर और चेंगलपेट जिलों में बसें नहीं चलेंगी, क्योंकि राज्य में संक्रमण के सर्वाधिक मामले यहीं से सामने आये हैं. पलानीस्वामी ने कहा कि निजी बसों को अधिकृत मार्गों पर चलने की अनुमति दी जाएगी.

उन्होंने एक बयान में कहा कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार और राज्य आपदा प्रबंधन कानून के तहत कर्फ्यू 30 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है.

तमिलनाडु देश में कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में से एक है. राज्य में शनिवार को एक ही दिन में सर्वाधिक 938 नये मामले सामने आए, जिसके बाद राज्य में संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 21,184 पहुंच गयी है.

इसे भी पढ़ें- बिहार में पिछले 24 घंटे में 206 नये केस आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 3,565

प्रभावित क्षेत्रों में 30 जून तक कड़ाई से पालन होता रहेगा लॉकडाउन

राज्य सरकार ने निरुद्ध क्षेत्रों को छोड़कर शेष स्थानों पर कई अन्य ढील दिये जाने की भी घोषणा की. कार्यस्थल पर अधिक कर्मियों की मौजूदगी और शोरूम एवं गहनों की दुकानों को फिर से खोलने की अनुमति दे दी गयी है, लेकिन मॉल बंद रहेंगे.

केंद्र सरकार ने लॉकडाउन हटाने के पहले चरण के तहत आठ जून से लागू होने वाले नये दिशानिर्देशों की शनिवार को घोषणा की, जिनमें देश में 25 मार्च से लागू लॉकडाउन में काफी छूट दी गयी है.

इसके तहत शॉपिंग मॉल, रेस्तरां और धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति होगी. लेकिन देश के संक्रमण से बुरी तरह प्रभावित क्षेत्रों में 30 जून तक लॉकडाउन का कड़ाई से पालन होता रहेगा. 

इसे भी पढ़ें- BJP विधायक ढुल्लू महतो ने रिमांड पर नहीं दिया पुलिस के किसी सवाल का जवाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button