
New Delhi : वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डॉ. रणबीर सिंह को दिल्ली का मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है. 1991 बैच के आइएएस अधिकारी सिंह दिल्ली के निवर्तमान मुख्य चुनाव अधिकारी विजय देव का स्थान लेंगे. देव को दिल्ली का मुख्य सचिव बनाया गया है.
पूर्वी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त थे सिंह
चुनाव आयोग ने डॉ. सिंह की नियुक्ति के बारे में सोमवार को राज्य निर्वाचन कार्यालय को अवगत करा दिया. आयोग ने डॉ. सिंह की नियुक्ति संबंधी अधिसूचना जारी कर दी है. इस बीच मंगलवार को दिल्ली के उपराज्यपाल के निर्देश पर दिल्ली सरकार के सेवा विभाग ने डॉ सिंह को राज्य निर्वाचन विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया है. डॉ. सिंह इससे पहले पूर्वी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त सहित अन्य अहम पदों पर कार्य कर चुके हैं.




