
Ramgarh : रामगढ़ जिले के तालाटांड़ पंचायत में शुक्रवार को आपके अधिकार-आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में नोडल पदाधिकारी के रूप में उद्योग सचिव पूजा सिंघल ने भाग लिया. इस अवसर पर बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद और डीसी रामगढ़ माधवी मिश्रा और जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया.
इसे भी पढ़ें- हजारीबाग : पुलिस की कार्रवाई में 75 लाख का गांजा जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार
राज्य में रामगढ़ आठवें पायदान परः सचिव
नोडल पदाधिकारी-सह-सचिव पूजा सिंघल जानकारी दी गई कि 16 नवंबर 2021 से चल रहे आपके अधिकार-आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत रामगढ़ जिले में अबतक 21,900 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुये. प्राप्त हुए आवेदनों में से लगभग 13 हजार आवेदनों का निष्पादन हुआ है. जो कि 58% से अधिक है और राज्य में आठवें नंबर पर है. शिविर में लोगों के बीच में तत्काल सर्वजन पेंशन योजना स्वीकृत की गई एवं नोडल पदाधिकारी-सह-सचिव उद्योग पूजा सिंघल और विधायक अंबा प्रसाद ने लोगों के बीच पेंशन का वितरण किया गया.
शिविर में छह माह से ऊपर के बच्चों को अन्नप्राशन कराया गया. लोगों के बीच मनरेगा जॉब कार्ड वितरण किए गए, कन्यादान योजना अंतर्गत जिनकी विगत एक वर्ष में शादी हुई है उनके बीच में कन्यादान योजना के चेक दिया गया. छात्र- छात्राओं को स्वीकृत छात्रवृत्ति, अलग-अलग बैंको ने केसीसी सोलर लैंप और दिव्यांगजनों के बीच में व्हीलचेयर का वितरण भी किया गया. इसके अलावा सीएमईजीपी तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदन भी प्राप्त किये गये.
नोडल पदाधिकारी-सह-सचिव श्रीमती पूजा सिंघल ने कहा कि मुख्यमंत्री के परिकल्पना के अनुसार जो भी शिविर लग रहे हैं इन शिविरों में लोग बढ़-चढ़कर भाग लें, स्वास्थ्य जांच कराएं, कोविड वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज सभी व्यस्क लें, इसको लेकर शिविर में उपस्थित लोगों से अपील की गई.
इसे भी पढ़ें- डीसी ऑफिस से रवाना किया गया डायन प्रथा उन्मूलन प्रचार रथ




