
Agartala: त्रिपुरा निकाय चुनाव में बीजेपी को 334 में से 329 सीटों पर जीत हासिल हुई है. अगरतला नगर निगम में तृणमूल कांग्रेस और सीपीएम का खाता तक नहीं खुल सका है. बीजेपी ने अगरतला के सभी 51 वार्डों पर जीत दर्ज की है.
रविवार सुबह से त्रिपुरा में अगरतला नगर निगम (एएमसी) और 13 नगर निकायों की 222 सीट के लिए जारी मतगणना पूरी हो चुकी है. इसमें सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने जबरदस्त जीत हासिल की है. वहीं, विपक्षी दल सीपीएम को 3, टीएमसी को 1 और TIPRA को 1 सीटें मिली हैं.
राज्य में शहरी स्थानीय निकायों की 334 सीटें हैं. जिसमें बीजेपी ने 329 पर जीत हासिल की है.
इसे भी पढ़ें : कैबिनेट मंत्री की जुबान फिसली, ठाकुर-ठकार और कुछ बड़े लोग घर की महिलाओं को कोठरी में कर देते हैं बंद, हुआ बवाल
चुनाव में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि त्रिपुरा नगर निकाय चुनाव के परिणामों ने पूर्वोत्तर राज्य में पैठ जमाने के तृणमूल कांग्रेस के दावों के ‘खोखलेपन’ को उजागर कर दिया है और राज्य के लोगों को बीजेपी पर भरोसा है.




