
रामगढ़ : पूर्व मध्य रेल धनबाद मंडल के आरपीएफ के सीनियर डीएससी अनुराग मीणा ने गुरुवार को आरपीएफ बरकाकाना पोस्ट, आरपीएफ बैरक आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लंबित वारंटियों की स्थिति जानी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और आरपीएफ पोस्ट के विभिन्न रिकॉर्ड और पंजी का गहन मुआयना किया गया।
इस दौरान रेलवे संपत्ति और यात्रियों की सुरक्षा के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान पुराने मामलों को जल्द से जल्द निपटाने और स्टेशन में यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखने का आदेश दिया। वहीं, जवानों को मेहनत और लगन से काम करने की नसीहत दी। उन्होंने जवानों से कहा कि स्टेशन परिसर में किसी भी यात्रियों को दिक्कत होने से उन्हें 139 नंबर पर डायल करने को कहें।
बाद में आरपीएफ बैरक पर आयोजित सुरक्षा सम्मेलन में जवानों को कर्तव्य परायणता का पाठ पढ़ाया। साथ ही सुरक्षा के नई तकनीक के इस्तेमाल पर जोर दिया। मौके सहायक सुरक्षा आयुक्त बरकाकाना मनोज कुमार श्रीवास्तव, आरपीएफ इंस्पेक्टर तबरेज सज्जाद अहमद, एसआई केपी मीणा, एसआई अजीत कुमार, एएसआई भूपेश कुमार, जनक कुमार, कमलेश कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, प्रीतम कुमार पासवान, महेश यादव, विक्रम सिंह मीणा, उमेश कुमार, प्रदीप कुमार पासवान, रामप्रवेश प्रसाद, दीपेश कुमार, कपिल देव यादव, विनय कुमार आदि उपस्थित थे।




