Ramgarh

रामगढ़ : साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350 साला शहीदी दिवस को लेकर पहले दिन निकाली गई प्रभात फेरी

रामगढ़ : साहिब श्री गुरु तेग बहादुर की 350 साला शहीदी दिवस को लेकर पहले दिन प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब से निकलकर किला मंदिर लोहार टोला चट्टी बाजार झंडा चौक मेन रोड सुभाष चौक होते हुए गुरुद्वारा साहब पहुंची। प्रभात फेरी पांच निशान साहिब की अगुवाई में निकाली गई। पांच निशान साहिब में गुरजोत सिंह सैनी, जसकीरत सिंह सैनी, दमनप्रीत कौर सैनी,कौर कालरा, हरनीतसिंह बल निशान साहिब लेकर चल रहे थे।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से डॉक्टर मनवीर कौर सोनी जी ने स्त्री साथ संगत की प्रधान बलविंदर कौर छाबड़ा जी को सिरोपा देकर सम्मानित किया। गुरुद्वारा साहिब में सभी साथ संगत का स्वागत किया गया। पश्चात चाय नशे का प्रबंध किया गया।

रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब में 10:30 बजे से लेकर 2:30 बजे तक कीर्तन दरबार सजाया जाएगा। रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब में 22 नवंबर को अखंड पाठ आरंभ की गई थी, जिसकी समाप्ति गुरुद्वारा साहिब में 8:00 बजे की गई। कीर्तन दरबार में जिसमें भाई सुखप्रीत सिंह जी भाई पवनदीप सिंह जी अपनी मधुर आवाज से संगत को निहाल करेंगे। संगत के लिये लंगर अटूट बरता जाएगा।

प्रभात फेरी में प्रधान परमदीप सिंह कालरा मीत प्रधान अमरजीत सिंह सैनी हैप्पी छाबड़ा जनरल 77 हरदीप सिंह खजांची रघुवीर सिंह छाबड़ा, पलविंदर सिंह बल,तेजेंद्र सिंह सोनी डॉक्टर नरेंद्र सिंह सोनी,
जोगिंदर सिंह जी जग्गी, मशहूर गायक सुरजीत सिंह छाबड़ा, रौनक छाबड़ा, वरिंदर सिंह चंडोक, जिगर छाबड़ा, नरेंद्र सिंह होरा हरप्रीत सिंह खालसा
जसमीत कौर सोनी समी जोली बबली सोनी मनप्रीत कौर सैनी सतविंदर कौर सैनी, कुदरत छाबड़ा शरण कौर छाबड़ा लवली लांबा रविंदर कौर पवार निक्की लांबा, मनजीत सिंह कुज्जू वाले, पप्पू छाबड़ा, रिंटू छाबड़ा नरेंद्र सिंह चमन, हरजीत सिंह छाबड़ा, कमल जस्सल, जगजीत सिंह सोनी, रौनक छाबड़ा चरणजीत कौर जॉली सतनाम कौर रविंदर कौर चंडोकसुदेश कौर।

Related Articles

Back to top button