
रामगढ़: चितरपुर प्रखंड अंतर्गत कुड़मि टोला में बुधवार को कुड़मालि भाषा प्रशिक्षण को सफल बनाने को लेकर कुड़मालि भाषा पर परिचर्चा किया गया। जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित आदिवासी कुड़मि समाज के केंद्रीय महासचिव जगेश्वर नागबंसि केसरिआर ने कहा कि आगामी 28 से 31 दिसम्बर 2025 तक दुलमी प्रखंड अंतर्गत रिझुनाथ चौधरी मेमोरियल कॉलेज सिरु में चार दिवसीय कुड़माली भाषा शिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
जिसमें चितरपुर प्रखंड के कुड़़मालि भाषा पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। इसके लिए कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिला, प्रखंड, पंचायत व ग्राम स्तर पर बैठक की जा रही है। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष माथुर महतो, शिक्षक टेकलाल महतो, भेदो राम महतो, चंद्रशेखर चौधरी, सुरेंद्र महतो, मुरारी महतो, डुलकू महतो, झगड़ु महतो, चिंता चौधरी, जागेश्वर चौधरी, रमेश चौधरी, मंसूरी चौधरी, सखिन्दर् चौधरी सहित कई मौजूद थे।




