Crime NewsRanchi

रामगढ़ झामुमो अध्यक्ष विनोद किस्कू ने रोका MPL का कोयला लदा ट्रक, मांगी 20 रूपये प्रति टन रंगदारी

Ramgarh: रामगढ़ के गिद्दी से एमपीएल को कोयला का उठाने का काम करने वाले बीकेबी के कोयला लिफ्टर सरफुल हक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की है. विज्ञप्ति में रामगढ़ जिला के झामुमो अध्यक्ष विनोद किस्कू पर एमपीएल का कोयला लदा ट्रक रोकने और 20 रूपये प्रति टन रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है. इस बारे में सरफुल हक का कहना है कि सीसीएल प्रबंधन की तरफ से अबतक कोई कदम उठाया नहीं गया है. जिससे मै मर्माहत हूं. साथ ही कहा कि ये काम मेरी रोजी रोटी का यह एकमात्र साधन है.

इसे भी पढ़ें – सरकार गठन बाद देखेंगे कि #NRC और #CAA राज्य हित में है या नहीं: हेमंत सोरेन

क्या है मामला

बीकेबी के कोयला लिफ्टर सरफुल हक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि मै गिद्दी सी कोलियरी से एमपीएल कंपनी के लिए कोयला उठाने का कार्य कर रहा हूं. 21 दिसंबर से कोयला उठाने का काम शुरू किया, जिसमें लगभग 500 टन कोयला का उठाव कर चुका हूं.

रामगढ़ : झामुमो अध्यक्ष विनोद किस्कू ने मांगी रंगदारी, कहा- नहीं तो रोक देंगे काम
जारी किया गया प्रेस रिलीज

लेकिन 27 दिसंबर को झामुमो रामगढ़ जिला अध्यक्ष विनोद किस्कू और राजेश टुडू द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर गिद्दी सी चेकपोस्ट पर मेरे ट्रक को रोक दिया गया है. जो अबतक रुका हुआ ही है.

20 रुपए प्रति टन की गई है रंगदारी की मांग

साथ ही बीकेबी के कोयला लिफ्टर सरफुल हक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि, झामुमो रामगढ़ जिला अध्यक्ष विनोद किस्कू और राजेश टुडू द्वारा ट्रक को रोका गया है. साथ ही कहा गया है कि गिद्दी सी कोलियरी में काम करना है, तो 20 रुपए प्रति टन देना होगा, नहीं तो किसी कीमत पर काम नहीं करने दिया जाएगा. इसके अलावा ये भी कहा कि अगर बिना रंगदारी दिए काम करोगे तो परिणाम भुगतने की तैयार रहना.

सीसीएल प्रबंधन का मिल रहा सहयोग

कोयला लिफ्टर सरफुल हक ने कहा है कि स्थानीय सीसीएल प्रबंधन का भी सहयोग बिनोद किस्कू और राजेश टुडू को मिल रहा है. प्रबंधन की ओर से डिस्पैच ऑफिसर अयोध्या द्वारा लगातार मुझपर  दवाब बनाया जा रहा है कि 20 रुपए प्रति टन राजेश टुडू को देने के बाद ही काम शुरू कीजिए.

इसे भी पढ़ें – जनता का आभार व्यक्त करने के दौरान विधायक ढुल्लू महतो के बिगड़े बोल, कहा – जो जिस भाषा में समझेगा, उसे उसी भाषा में देंगे जवाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button