
रामगढ़ : ज्ञानसिटी एजुकेशनल ट्रस्ट के तत्वाधान में शनिवार को रामगढ़ स्थित सिद्धि विनायक होटल में फूड सेफ्टी को ले प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अदिति सिंह मौजूद थी। मौके पर होटल व्यवसाई एवं प्रतिष्ठानों के दुकानदारो को खाद्य सुरक्षा नियमों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई।
इस मौके पर मुख्य अतिथि अदिति सिंह ने कहा कि फ़ूड सेफ़्टी ट्रेनिंग सभी को करना अनिवार्य है। विभिन्न प्रतिष्ठानों के दुकानदारों को खाद्य सामग्रियों के खरीद बिक्री के समय साफ सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अंत में एफ० एस० एस० ए० आई0 के ट्रेनर राकेश सिंह ने खाद्य सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए हर हाल में इसका शत-प्रतिशत पालन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा भी हम सबों का दायित्व है।
ज्ञानसिटी एजुकेशनल ट्रस्ट के प्रोजेक्ट हेड रवि कुमार ने कहा कि सबों को अपने अपने प्रतिष्ठानों को साफ सुथरा रखना उनका दायित्व है। उन्होंने कहा कि सफाई के बल पर विभिन्न रोगों से बचा जा सकता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा भारत मिशन ,पवन कुमार सिंह, संजय विश्वकर्मा, आदि का विशेष योगदान रहा।




