
Ramgarh : गुरुवार को सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार द्वारा सदर अस्पताल में एनसीडी क्लीनिक एवं बुजुर्गों के लिए जिरियाट्रिक वार्ड का उद्घाटन किया गया. मौके पर सिविल सर्जन ने कहा कि 30 वर्ष से अधिक सभी स्त्री एवं पुरुष नियमित रूप से डायबिटीज एवं हाइपरटेंशन की जांच कराएं.
उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में एनसीडी क्लीनिक एवं बुजुर्गों के लिए जिरियाट्रिक वार्ड शुरू होने से लोगों को फायदा मिलेगा.
इसे भी पढ़ें:बड़ा सवाल: क्या बिहार-झारखंड में एकला चलो की स्थिति में है कांग्रेस?
इस दौरान उपाधीक्षक सदर अस्पताल डॉ. उदय शंकर श्रीवास्तव, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गीता सिन्हा मानकी, डीआरसीएचओ डॉक्टर महालक्ष्मी प्रसाद, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी एनसीडी डॉक्टर स्वराज, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला, मांडू, पतरातु एवं सदर एवं रेफरल अस्पताल भरेचनगर सांडी, सभी चिकित्सा पदाधिकारी समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें:अगर आप भी हुए हैं प्राइवेट अस्पतालों की लूट के शिकार तो कांग्रेस की राहत निगरानी समिति को इन नंबरों पर दें जानकारी




