
रामगढ़ : चितरपुर स्थित संत पैट्रिक चर्च में आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में पेरिस पुरोहित सुधीर लकड़ा ने कहा कि धरती पर प्रभु यीशु का जन्म शांति और प्रेम का संदेश देने के लिए हुआ था। प्रभु यीशु मसीह का जन्म का उत्साह लोग इसलिए मनाते हैं ताकि धरती पर अमन, चैन, शांति और प्रेम का माहौल बरकरार रहे। वे गुरुवार की सुबह चितरपुर स्थित संत पैट्रिक चर्च में आयोजित विशेष प्रार्थना सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा शृष्टि को बनाने वाले खुद यीशु मसीह के रूप में धरती पर जन्म लिया। उन्होंने दूसरों के पाप और गुनाहों के लिए खुद को सजा देते हुए क्रॉस पर बलिदान हुए।

उन्होंने लोगों को यीशु मसीह के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। प्रार्थना सभा में चितरपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से लोग पहुंचे हुए थे। इससे पूर्व रात भर प्रभु यीशु का जन्म दिवस को लेकर चरणी सजाया गया। प्रभु के जन्म के मौके पर स्वागत गीत भी गाया गया। पुरोहितों ने बेदी में रखे प्रभु यीशु की प्रतिमा को गोद में उठाकर चरणी में आशीष देते हुए स्थापित किया। इसके बाद मिस्सा पूजा का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने परम प्रसाद लेते हुए एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी।

मौके पर अभय दास, सतीश हांसदा, राहुल राजेल, अभिषेक दास, मनीष हांसदा, अंजना भंवरा, अभिषेक किशोरिया, एस्थर रानी, प्रभा किशोरिया, श्वेता किशोरिया, अनुपम किशोरिया, उषा लकड़ा, विश्वासी दास, निखिल टोप्पो, विकास दास, नूतन दास, विनीता राजेल, स्मिता तिर्की, रानी किरण, मोनिका किरण सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।




